चिन्नास्वामी स्टेडियम का संचालन कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से होता है। इस मैदान की बैठक क्षमता 40,000 है। इस स्टेडियम का नवीनीकरण 2023 के वर्ल्ड कप से पहले हुआ था।

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और सीमा रेखा
बैंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम मध्यमवर्गीय आकार का क्रिकेट स्टेडियम है। इसी स्टेडियम की सीमा रेखा की दूरी दोनों बाजू की ओर 63-67 मीटर है। सामनेवाली सीमा रेखा की दूरी 72 मीटर है। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है। यहां पर गेंदबाजों को स्वाभाविक उछाल मिलता है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। स्पिनरों को यहां पर उतना घुमाव नहीं मिलता। इस मैदान में उच्च स्कोर बनता है। इस मैदान में 200+ का स्कोर भी चेज हो जाता है।
IPL में चिन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL की सबसे ज्यादा फैन्स वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) का घरेलू मैदान है। इस मैदान में IPL का सर्वाधिक स्कोर 287 रन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ लगाए थे। RCB इस मैदान में 102 मैच खेले हैं। उनमें से 48 मैच जीते हैं और 49 मुकाबले हारे हैं। उनमें से एक मैच टाई हुआ था और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं मिला था।
उप वायु जल निकासी प्रणाली (sub air drainage system)
Chinnaswamy subair drainage system 😍 pic.twitter.com/oaW2pT8QCr
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) April 18, 2025
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2017 में सब एयर सिस्टम लगाया गया था। उप वायु जल निकासी प्रणाली लगाने का खर्च 4.25 करोड़ रुपये है और उसकी अनुरक्षण का खर्च हर साल 7 लाख रुपये है। यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें मैदान के नीचे सेंसर और पाइप लगाई जाती हैं। जब मैदान में भारी बारिश होती है, तब यह प्रणाली 10,000 लीटर प्रति मिनट से पानी का खिंचाव करती है। मिट्टी और घास के लिए उसमें से वायु का भी निकास होता है। इस प्रणाली से भारी बारिश के बाद 10 या 15 मिनट में मैदान पूरा सूख जाता है और खेल शुरू हो जाता है।
अंतरराष्ट्रीय मैच
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट 1974 में इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला गया था। इस मैदान में पहला वन डे मुकाबला 1982 में इंडिया बनाम श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। पहला टी 20 मुकाबला 25 दिसंबर 2012 में इंडिया बनाम पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था।
FAQS
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए गए उप वायु जल निकासी प्रणाली का खर्च कितना हुआ था?
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए गए उप वायु जल निकासी प्रणाली का खर्च 4.25 करोड़ रुपये था। हर साल उसका मेंटनेंस खर्च 7 लाख रुपये है।