IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों

Pankaj Chavda

April 13, 2025

IPL शतक - Thumbnail

IPL में हर साल कोई न कोई बल्लेबाज तेज शतक लगाता है। लेकिन कोई भी बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं होता।

क्रिस गेल – 30 गेंद

Chris gayle

क्रिस गेल एक वेस्ट इंडीज पावर हिटर हैं। वह किसी भी गेंदबाज के सामने बाउंड्री लगाने की ताकत रखते हैं। क्रिस गेल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। क्रिस गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स के मुकाबले में अपना सबसे तेज शतक केवल 30 गेंदों में लगाया था। तब से क्रिस गेल को “यूनिवर्स बॉस” के नाम से लोग पहचानने लगे थे।

वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद

IPL शतक by suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स की टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर दिया था। आईपीएल इतिहास में सबसे युवा बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम बन गया है।

यूसुफ पठान – 37 गेंद

Yusuf Pathan

यूसुफ पठान 2010 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। वह एक भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज थे, जो स्पिनरों को अच्छे से खेलते थे। यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में केवल 37 गेंदों में अपना IPL शतक पूरा किया था।

हेनरिक क्लासेन – 37 गेंद

IPL शतक by heinrich klaasen

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सबसे तेज शतक हेनरिक क्लासेन के नाम है।

डेविड मिलर – 38 गेंद

David Miller

डेविड मिलर दाएं हाथ के अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। 2013 में मिलर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे। डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक लगाया था। तब से आकाश चोपड़ा ने डेविड मिलर को “किलर मिलर” से नवाजा था।

ट्रैविस हेड – 39 गेंद

Travis head

ट्रैविस हेड टी20 क्रिकेट में ICC रैंकिंग पर नंबर 1 की पायदान पर हैं। ट्रैविस हेड को 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने IPL ऑक्शन में खरीदा था। 2024 में ट्रैविस हेड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

प्रियांश आर्य – 39 गेंद

Priyansh arya

प्रियांश आर्य अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। प्रियांश आर्य को 2024 की ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा था। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। प्रियांश आर्य ने 2025 में मुल्लापुर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला IPL करियर का शतक 39 गेंदों में लगाया था। वह मैच प्रियांश ने अकेले दम पर पंजाब किंग्स को जिताया था।

FAQS

IPL में सबसे तेज शतक किसके नाम है?

IPL में सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने केवल 30 गेंदों में शतक लगाया था।

किस अनकैप्ड खिलाड़ी ने IPL में सबसे तेज शतक लगाया है?

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे तेज 35 गेंदों में शतक लगाया है।

Share With

Leave a Comment