इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल कोई न कोई विवाद होता रहता है। कई साल अंपायर का निर्णय विवाद में होता है तो कई साल कोई नया विवाद उठता है। IPL 2025 में भी सवाल उठता है: IPL में नंबर 1 फिक्सिंग टीम कौन सी है? तो आइए देखते हैं IPL फिक्सिंग विवाद में सत्य क्या है और अफवाह क्या है?
IPL फिक्सिंग विवाद का सामना करने वाली टीम
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर कई आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया में CSK पर कई हास्य पोस्ट बनाए जाते हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK की टीम बहुत बढ़िया संस्कृति से बनाई है। वे लगातार IPL की ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस की टीम भी कई विवादों से गुजर रही है। कई बार मुंबई इंडियंस पर अंपायर को खरीदना कहकर भी विवाद में घसीटा जाता है। मुंबई इंडियंस ने जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था, तब भी मुंबई के फैन्स के साथ विवाद हुआ था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की टीम भी कई IPL फिक्सिंग विवाद से घिरी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम पर झूठा विवाद लगाकर लोग उनके फैन्स की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। RCB जब हर साल मैच हारती है तो सामने वाली टीम के फैन्स उनको हारसिबी कहकर चिढ़ाते हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले कुछ साल से अच्छा क्रिकेट खेल रही है। जब राजस्थान रॉयल्स का मालिक राज कुंद्रा था, तब यह टीम कई IPL फिक्सिंग विवाद में पड़ी थी। जब से इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ बने हैं, तब से यह टीम खेल भावना बनाए रखती है।
IPL फिक्सिंग विवाद का सत्य
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के किसी भी खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने दोषी साबित नहीं किया है। CSK की टीम पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप 2013 में लगा था। इसलिए 2016 और 2017 में दो साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर प्रतिबंध लगा था।

राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चौहान को 2013 के सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के केस में दोषी पाया गया था। इसलिए राजस्थान रॉयल्स की टीम को भी दो साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
IPL इतिहास में अन्य कोई भी खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दोषी नहीं पाया गया है। सोशल मीडिया में केवल अपनी टीम को ऊंचा दिखाने के लिए लोग अन्य टीम पर IPL फिक्सिंग विवाद का आरोप लगाते हैं। लेकिन सत्य आपके सामने है।
IPL की दो सफल टीमों पर फिक्सिंग का आरोप
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों ने पांच बार IPL का टाइटल जीता है। मुंबई इंडियंस की टीम पर CSK के फैन्स अंपायर खरीदने का झूठा आरोप लगाते हैं और मुंबई इंडियंस के फैन्स चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर IPL फिक्सिंग विवाद का झूठा आरोप लगाते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी टीम को फिक्सिंग केस में दोषी नहीं पाया है।
स्पॉट फिक्सिंग क्या है?
स्पॉट फिक्सिंग में सट्टा लगाने वाले लोग गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी को सट्टा बाजार तक पहुंचाते हैं। इससे आपको केवल गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है। स्पॉट फिक्सिंग से आपको मैच का अंतिम परिणाम नहीं मालूम पड़ता है।