मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में फाफ डु प्लेसिस इंजरी के चलते मैच नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर करुण नायर को खिलाया था। लेकिन बीच मैच में करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच थोड़ी सी बहस हुई थी।

अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में 20 ओवर में 205 रन बनाए थे। उसमें तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने केवल 33 गेंदों में 60 रन की साझेदारी बनाई थी। दिल्ली कैपिटल्स को यह मुकाबला जीतने के लिए 206 रन की आवश्यकता थी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक पोरेल और जैक फ्रेजर-मैकगर्क आए थे। जैक पहली ही गेंद पर गोल्डन डक बनाकर आउट हो गया था। वन डाउन पर करुण नायर इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर बल्लेबाजी करने आए थे।
करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच क्यों बहस हुई थी?
करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। जब जसप्रीत बुमराह अपनी दूसरी ओवर लेकर आए थे, तब करुण नायर ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। उस ओवर में करुण नायर ने 18 रन बनाए थे। जब आखिरी गेंद पर करुण नायर दो रन लेने के लिए भागे थे, तब वह बुमराह से टकरा गए थे। बुमराह को यह अच्छा नहीं लगा था।
पावरप्ले के बाद टाइम आउट के दौरान जसप्रीत बुमराह ने करुण नायर को कुछ शब्द कहे थे। यह सब रोहित शर्मा मैदान में खड़ा-खड़ा देख रहा था और उसका मजा ले रहा था। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने करुण नायर से बातचीत करके इस मामले को रफा-दफा कर दिया था।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले में अंत में मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया था। इस मैच में करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रन बनाए थे। करण शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025