इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2008 से शुरू हुई है। तब से कई बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारियां खेली हैं। तो यहां देखेंगे सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची।
सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने IPL में केवल 545 गेंदों में 1000 रन बना दिए थे। यह रिकॉर्ड अब तक आंद्रे रसेल के नाम है। उन्होंने IPL की शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। पिछले कुछ सालों से वह लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं।
ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड ने IPL में मात्र 575 गेंदों का सामना करके 1000 रन बना दिए हैं। ट्रैविस हेड पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। IPL 2024 से वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।
हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने IPL में केवल 594 गेंदों में 1000 रन बना दिए थे। उन्होंने यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से आगे किया है। क्लासेन पिछले दो-तीन साल से विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने IPL में 604 गेंदों में 1000 रन बना दिए थे। वीरू एक निडर बल्लेबाज थे। वह हर मैच की शुरुआत बाउंड्री लगाकर करते थे। भारतीय टीम के लिए भी वीरेंद्र सहवाग ने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में 1000 रन केवल 610 गेंदों में बना दिए थे। मैक्सवेल ने IPL में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सभी टीमों के लिए विस्फोटक पारियां खेली हैं।
क्रिस गेल

“यूनिवर्स बॉस” के नाम से प्रसिद्ध वेस्टइंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL में 1000 रन केवल 615 गेंदों में बना दिए थे। वह दो बार IPL में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। IPL में एक पारी में सर्वाधिक 175 रन का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।
यूसुफ पठान

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने IPL में एक हजार रन केवल 617 गेंदों में जड़ दिए थे। वह स्पिन गेंदबाजी को अच्छे से खेलते थे। IPL 2008 की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज सुनील नरेन ने IPL में 617 गेंदों में एक हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने 2012, 2014 और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चैंपियन बनाया था, तब वह उस टीम का हिस्सा थे।