अरुण जेटली स्टेडियम भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह स्टेडियम कोलकाता के ईडन गार्डन के बाद सबसे पुराना स्टेडियम है। इस स्टेडियम का निर्माण 1883 में हुआ था। तब यह स्टेडियम फिरोज शाह कोटला के नाम से प्रचलित था। 2019 में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा गया था। तब से यह स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से पहचाना जाता है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने हैं। भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने इसी मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लिए थे। इस मैदान के निर्माण में 114.5 करोड़ खर्च हुए थे। इस मैदान में 55,000 दर्शकों की बैठक व्यवस्था है।
टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज और भारत के बीच 10 से 14 नवंबर 1948 में खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 644 रन वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ 6 फरवरी 1959 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 75 रन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 नवंबर 1987 में बनाया था। भारतीय टीम का इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 613 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 अक्टूबर 2008 में बनाया था।

फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2 दिसंबर 2017 में बनाया था। इस मैदान में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 फरवरी 1999 में टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में 10 विकेट चटकाए थे।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच 15 सितंबर 1982 में खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 428 रन साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 7 अक्टूबर 2023 में बनाया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 90 रन नीदरलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्टूबर 2023 में बनाया था।

फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145 रन रिकी पोंटिंग ने जिंबाब्वे के खिलाफ 11 अप्रैल 1998 में बनाया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच 23 मार्च 2016 में खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 221 रन भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 अक्टूबर 2024 में बनाया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 120 रन श्रीलंका की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 मार्च 2016 में बनाया था।

फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों के नाम है।
महिला टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 12 से 14 नवंबर 1976 में खेला गया था। इस मैदान में महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 263 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 21 जनवरी 1984 में बनाया था। इस मैदान में महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 142 रन भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की महिला टीम के खिलाफ 12 नवंबर 1976 में बनाया था। भारतीय महिला टीम का टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 240 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 जनवरी 1984 में बनाया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 9 फरवरी 1985 में खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 412 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ सितंबर 20 2025 में बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 112 रन भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 11 नवंबर 1995 में बनाया था।
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच 15 मार्च 2016 में खेला गया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 132 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 13 मार्च 2016 में बनाया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 91 रन आयरलैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 26 मार्च 2016 में बनाया था।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 138 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेथ मूनी ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 20 सितंबर 2025 को बनाया था।
🏏अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला टेस्ट मैच | भारत vs वेस्टइंडीज, 10-14 नवंबर 1948 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 613 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 29 अक्टूबर 2008 |
सबसे कम टीम टोटल | 75 रन vs वेस्टइंडीज, 25 नवंबर 1987 |
व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 243 रन (विराट कोहली) vs श्रीलंका, 2 दिसंबर 2017 |
वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला वनडे मैच | भारत vs श्रीलंका, 15 सितंबर 1982 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 289 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 22 अक्टूबर 1987 |
सबसे कम टीम टोटल | 144 रन vs पाकिस्तान, 17 अप्रैल 2005 |
व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 137 रन (सचिन तेंदुलकर) vs श्रीलंका, 2 मार्च 1996 |
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला T20I मैच | भारत vs न्यूजीलैंड, 1 नवंबर 2017 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 221 रन vs बांग्लादेश, 9 अक्टूबर 2024 |
सबसे कम टीम टोटल | 148 रन vs बांग्लादेश, 3 नवंबर 2019 |
व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 80 रन (रोहित शर्मा) vs न्यूजीलैंड, 1 नवंबर 2017 |
महिला टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला महिला टेस्ट मैच | भारत vs वेस्टइंडीज, 12-14 नवंबर 1976 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 240 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 21 जनवरी 1984 |
सबसे कम टीम टोटल | 142 रन vs वेस्टइंडीज, 12 नवंबर 1976 |
व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 78 रन (शांथा रंगास्वामी) vs वेस्टइंडीज, 12 नवंबर 1976 |
महिला वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला महिला वनडे मैच | भारत vs न्यूजीलैंड, 19 फरवरी 1985 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 369 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 20 सितंबर 2025 |
सबसे कम टीम टोटल | 112 रन vs इंग्लैंड, 11 नवंबर 1995 |
व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 125 रन (स्मृति मंधाना) vs ऑस्ट्रेलिया, 20 सितंबर 2025 |
महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड | विवरण |
पहला महिला T20I मैच | भारत vs पाकिस्तान, 19 मार्च 2016 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 96 रन vs पाकिस्तान, 19 मार्च 2016 |
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 278 सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25 मई 2025 में बनाया था। इस मैदान में आईपीएल में सबसे कम टीम टोटल 83 रन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल 2013 में बनाया था।

फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिस गेल ने 17 मई 2012 में बनाया था। इस मैदान में आईपीएल में सबसे सफल रन चेज़ 205 रन गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 मई 2025 में कर दिया था।
अरुण जेटली स्टेडियम का पिच रिपोर्ट
ये IPL के मुकाबलों को नजर में रखते हुए ये पता चलता है कि फिरोज शाह कोटला की पिच बैटिंग पिच है। इस पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे लंबी बाउंड्री की दूरी 72 मीटर हे ओर सबसे छोटी बाउंड्री की दूरी 56 मीटर हे।
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे कम टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - सितम्बर 22, 2025
- हर्षा भोगले ने शुभमन गिल को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया - सितम्बर 21, 2025