IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

April 24, 2025

25 से ज्यादा रन - thumbnail

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में एक नए माइलस्टोन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सूर्या IPL में पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस की टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

सूर्यकुमार यादव का नया माइलस्टोन

मुंबई इंडियंस टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव IPL में स्थिरता से रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में 16 पारियों में लगातार 25+ का स्कोर करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सूर्याने 16 पारियों में 717 रन बनाए हैं, जिसमें 69 चौके और 38 छक्के शामिल हैं। सूर्या ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव in MI

सूर्यकुमार यादव ने CSK के खिलाफ 29 रन, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 48 रन, KKR के खिलाफ 27 रन, लखनऊ सुपर जायंट के खिलाफ 67 रन, RCB के खिलाफ 28 रन, दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 40 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 रन, CSK के खिलाफ 68 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 रन, लखनऊ सुपर जायंट के खिलाफ 54 रन, RR के खिलाफ 48 रन और दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 73 रन बनाए हैं।

केन विलियमसन

आईपीएल 2018 के सीजन में केन विलियमसन ने 13 बार 25 से ज्यादा रन बनाए थे। उसी साल केन विलियमसन ने ऑरेंज कैप भी जीता था। आईपीएल 2018 में केन विलियमसन ने 735 रन बनाए थे।

शुभमन गिल

Shubhman gill in GT

शुभमन गिल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा था। 2023 में शुभमन गिल ने 13 बार 25 से ज्यादा रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप जीता था।

रॉबिन उथप्पा

IPL 2014 में रॉबिन उथप्पा ने 10 बार 25+ का स्कोर किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया था। 2014 में रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप भी जीता था। उन्होंने 2014 में 660 रन 44 की औसत और 137.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

Share With

Leave a Comment