IPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

April 25, 2025

IPL छक्के - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का यह अठारहवां सीजन चल रहा है। अब तक आईपीएल में कई विस्फोटक बल्लेबाज खेल चुके हैं और खेल रहे हैं। आईपीएल में हर साल छक्के लगने का प्रमाण बढ़ता जा रहा है। जब से इंपैक्ट सब्सिट्यूट का नियम आया है तब से सभी बल्लेबाज ज्यादा छक्के मार रहे हैं। लेकिन IPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है? यह सवाल उठता है।

विराट कोहली

आईपीएल में 2008 से 2025 तक विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं जो एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली 18 साल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने RCB के लिए 261 मैच खेले हैं। उनमें 253 पारियां उन्होंने बल्लेबाजी की हैं। IPL इतिहास में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 253 पारियों में 302 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने IPL 2016 में एक ही सीजन में 38 छक्के लगाकर उस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता था। एक ही स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है।

क्रिस गेल

Chris Gayle in ipl

क्रिस गेल को “यूनिवर्स बॉस” के नाम से लोग पहचानते हैं। क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 263 छक्के लगाए हैं। उन्होंने RCB बनाम PWI के मुकाबले में जब 175 रन बनाए थे, तब 17 छक्के लगाए थे। IPL में एक ही पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

रोहित शर्मा

Rohit Sharma in IPL

रोहित शर्मा ने IPL में मुंबई इंडियंस की टीम में 2011 के साल में शामिल हुआ था। रोहित को 2013 के मिड सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम की कप्तानी का भार सौंपा था। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 262 छक्के लगाए हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 102 छक्के लगाए हैं। इसलिए रोहित शर्मा को उनके फैन्स “हिटमैन” और “मुंबई चा राजा” से पहचानते हैं।

ए.बी. डिविलियर्स

Ab de villiers

अब्राहम बेंजामिन डिविलियर्स ने IPL में 2011 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम का हिस्सा थे। ए बी डिविलियर्स ने RCB के लिए 238 छक्के लगाए हैं। RCB की टीम में सभी लोग उन्हें एलियन के नाम से बुलाते हैं। वो IPL sixes लगाने में माहिर हे।

महेंद्रसिंह धोनी

MS dhoni

IPL इतिहास का सबसे बड़ा फिनिशर का रोल महेंद्रसिंह धोनी निभा रहे हैं। एम.एस. धोनी 2008 से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने रहे हैं। 2016-17 में वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम से खेल रहे थे। महेंद्रसिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 257 छक्के लगाए हैं। IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्रसिंह धोनी के नाम है।

Share With

Leave a Comment