मुंबई का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम है। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में स्थित है। जिसका निर्माण 1974 में हुआ था। वानखेड़े स्टेडियम के वास्तुकार शशि प्रभु एवं अन्य टीम थी। इस ग्राउंड का मालिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) है। इस स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा को 2023 में स्थापित किया गया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा वानखेड़े स्टेडियम का संचालन होता है। वानखेड़े स्टेडियम की बैठक क्षमता 33,100 है। 2011 के वर्ल्ड कप से पहले इस मैदान का नवीनीकरण पी.के. दास ने किया था। नवीनीकरण से पहले इस मैदान की बैठक क्षमता तकरीबन 39,000 की थी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और सीमा रेखा
भारत का प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत बढ़िया है। यहां गेंदबाजी में अतिरिक्त बाउंस मिलता है। मरीन ड्राइव के किनारे पर होने से इस मैदान में शुरुआती ओवरों में बहुत स्विंग मिलता है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 246 रनों का है। वानखेड़े मैदान में सभी ओर की सीमा रेखा की लंबाई 70 मीटर है। सफेद गेंद क्रिकेट में यहां उच्च स्कोर बनते हैं। टेस्ट क्रिकेट में 2004 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच में इस मैदान की पिच पर बहुत टिप्पणियां हुई थीं। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में कोई भी टीम 150+ स्कोर चेज नहीं कर पाई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वानखेड़े में रिकॉर्ड
2011 के वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैदान में एम.एस. धोनी ने सिक्स लगाकर भारत को 2011 के वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2016 की सेमीफाइनल का मुकाबला भारत बनाम वेस्टइंडीज इस मैदान में खेला गया था। 2023 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में विराट कोहली ने अपना वनडे करियर का 50वां शतक इसी मैदान में 15 नवंबर 2023 को लगाया था। इब्राहिम जादरान पहले अफगानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वानखेड़े में अपना वनडे शतक लगाया हो। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इसी मैदान में अपना पहला दोहरा शतक अफगानिस्तान की टीम के सामने जड़ दिया था।

टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच 23-29 जनवरी 1975 में खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 631 रन भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के विरुद्ध 8 दिसंबर 2016 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 62 रन है जो न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 3 दिसंबर 2021 में बनाया था।

भारतीय टीम का वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 100 रन है जो इंग्लैंड के विरुद्ध 18 मार्च 2006 में बनाया गया था। इस मैदान में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्लाइव लॉयड ने भारतीय टीम के खिलाफ 242 रन 23 जनवरी 1975 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली ने 235 रन इंग्लैंड के विरुद्ध 8 दिसंबर 2016 में बनाया था जो सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस मैदान में सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक बनाए हैं, जो वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच 17 जनवरी 1987 में खेला गया था। इस स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 438 रन साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 25 अक्टूबर 2015 में बनाया था। इस मैदान में वनडे में सबसे कम स्कोर में ऑल आउट श्रीलंका की टीम 55 रन में भारतीय टीम के विरुद्ध 2 नवंबर 2023 में हो गई थी।

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 397 रन न्यूजीलैंड के विरुद्ध 15 नवंबर 2023 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाया था। इस मैदान में वनडे में भारतीय टीम का सबसे कम स्कोर 165 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 अक्टूबर 1989 में बनाया गया था। वानखेड़े स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक के नाम हैं, उन्होंने इस मैदान में दो शतक लगाए हैं। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 201 रन ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 7 नवंबर 2023 में बनाया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 22 दिसंबर 2012 में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैदान में टी20 में सर्वाधिक स्कोर 247 रन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध 2 फरवरी 2025 में बनाया था। टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान में सबसे कम स्कोर 197 रन इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 2 फरवरी 2025 में बनाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने टी20 में सबसे कम स्कोर 162 रन श्रीलंका के विरुद्ध 3 जनवरी 2023 में बनाया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर अभिषेक शर्मा के नाम है, उन्होंने इस मैदान में 135 रन इंग्लैंड के विरुद्ध 2 फरवरी 2025 में बनाया था।
विमेंस क्रिकेट के रिकॉर्ड
पहला विमेंस टेस्ट मैच 10-13 फरवरी 1984 को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया था। पहला विमेंस वनडे मैच आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच 23 दिसंबर 1997 में हुआ था। पहला विमेंस टी20 का मुकाबला 31 मार्च 2016 में वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला गया था।
वानखेड़े स्टेडियम में IPL के रिकॉर्ड

IPL इतिहास का वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 277 रन मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ किया था। इस मैदान का आईपीएल में सबसे कम स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 67 रन में सिमट गया था। रोहित शर्मा ने इस मैदान में 102 छक्के लगाए हैं। इस मैदान में सबसे सफल रन चेज मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 214 रन किए थे।
स्टैंड्स
- सुनील गावस्कर स्टैंड
- सचिन तेंदुलकर स्टैंड
- रोहित शर्मा स्टैंड
- नॉर्थ स्टैंड
- विजय मर्चेंट स्टैंड
- MCA स्टैंड
- शरद पवार स्टैंड
- गरवारे स्टैंड
- ग्रैंड स्टैंड