IPL 2025 में कौन सी टीम खतरनाक दिख रही है?

Pankaj Chavda

मई 2, 2025

टीम खतरनाक - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 में सभी फैंस को अपनी टीम खतरनाक लग रही है। जब सभी फैंस को अपनी टीम खतरनाक लग रही है तो उनके सवालों का उत्तर हम सिर्फ आंकड़ों से ही देख सकते हैं।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे खतरनाक टीम लग रही है। तो चलिए मुंबई इंडियंस के आंकड़े देखते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम को मिली शुरुआती निष्फलता

IPL 2025 की शुरुआती 5 मैचों में से मुंबई इंडियंस(MI) की टीम केवल एक ही मुकाबला जीत पाई थी। आईपीएल का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया था। दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने भी मुंबई इंडियंस को हरा दिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला जीता था। उसके बाद मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस की टीम खतरनाक टीम क्यों है?

आईपीएल 2025 में पहले पांच मुकाबलों में से चार मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक नई राह पर चल रही है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने 13 मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल की है। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के हर एक खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है। रोहित शर्मा ने इन 13 मैचों में से तीन मैचों में अर्धशतक का आंकड़ा पार किया है। सूर्यकुमार यादव ने लगातार 13 मैचों में 25+ का स्कोर बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर विराजमान हैं।

विल जैक्स ने दो लगातार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने अच्छी इकोनॉमी से विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। IPL इतिहास में पहली बार किसी भी टीम के टॉप 4 बल्लेबाजों ने 45+ स्कोर किया है। IPL के इतिहास में हम देखते हैं जब भी मुकाबला प्लेऑफ के नजदीक आता है तब मुंबई इंडियंस की टीम खतरनाक टीम बन जाती है। आईपीएल 2025 में अब मुंबई इंडियंस की टीम सबसे घातक नजर आ रही है।

Share With

Leave a Comment