पिछले कुछ सालों से T20 क्रिकेट में बहुत छक्के लगते हैं। आईपीएल में भी अब एक सीजन में बहुत छक्के लगने लगे हैं। हर एक बल्लेबाज अलग-अलग मैदान में अपने करियर में कई छक्के लगाता है। लेकिन आज हम एक ही मैदान में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में 18 साल से एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जो 18 साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा बने रहे हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) की टीम के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 152 छक्के लगाए हैं। यह T20 क्रिकेट में एक ही मैदान में इतने छक्के लगाने वाला विश्व में एकमात्र बल्लेबाज हैं।
क्रिस गेल

T20 क्रिकेट में जब छक्के की बात आती है, तब सभी फैंस के मुंह से एक ही उत्तर मिलता है, क्रिस गेल। क्रिस गेल कई सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने T20 क्रिकेट में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 151 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने केवल चिन्नास्वामी में ही नहीं, मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में टी 20 क्रिकेट में 138 छक्के लगाए हैं।
एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स इंग्लैंड की टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज थे। जब इंग्लैंड की टीम 2022 में T20I में चैंपियन बनी थी, तब वह टीम का हिस्सा थे। उन्होंने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में T20 में 135 छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा
मुंबई चा राजा कहे जाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने T20 में वानखेड़े स्टेडियम में 122 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 297 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 205 छक्के लगाए हैं।