IPL में अभिषेक पोरेल की निडर बल्लेबाजी का जलवा

Pankaj Chavda

March 30, 2025

अभिषेक पोरेल का IPL करियर

अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर 2002 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। अभिषेक पोरेल का करियर घरेलू क्रिकेट से शुरू हुआ था। अभिषेक पोरेल ने अपनी घरेलू क्रिकेट पश्चिम बंगाल के लिए खेली थी। घरेलू क्रिकेट में अभिषेक पोरेल विकेट कीपिंग करता है। इसके अलावा, अभिषेक दाएं हाथ से गेंदबाजी भी करता है। जब बल्लेबाजी की बात आती है, तो अभिषेक एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज नजर आता है। तो आइए देखते हे अभिषेक पोरेल का IPL करियर।

अभिषेक पोरेल का IPL करियर कैसे शुरू हुआ?

विकेट कीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का IPL करियर एक रोचक घटना से शुरू हुआ था। जब IPL 2023 से पहले रिषभ पंत का अकस्मात हुआ था, तब उनकी जगह दिल्ली कैपिटल में खाली पड़ी हुई थी। तब दिल्ली कैपिटल के कोच रिकी पोंटिंग की सलाह से अभिषेक को रिषभ पंत की जगह पर एक विकेट कीपिंग खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था।

Abishek Porel ipl 2025

2023 में अभिषेक ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। IPL 2023 में अभिषेक पोरेल ने अपना ताबड़तोड़ खेल दिखाकर अपनी टीम में जगह बनाई थी।

आईपीएल 2024 में अभिषेक पोरेल को 20 लाख में दिल्ली टीम में वापस शामिल किया गया था। IPL 2024 में अभिषेक पोरेल ने अपनी निडरता भरी बल्लेबाजी से दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग का दिल जीत लिया था और दिल्ली टीम में वह वन डाउन पर बल्लेबाजी करने आता था। IPL 2024 में अभिषेक ने 159.51 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए थे। उनकी इस निडरता भरी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल ने अभिषेक पर अपना भरोसा जताया था।

Abishekh Porel 2024 Perfomance

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल की टीम ने अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में अपनी टीम में रिटेन किया था। अभिषेक पोरेल IPL 2025 में अपने पहले मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स में अपना खाता नहीं खोल पाए थे। लेकिन जब उन्होंने अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला, तब अभिषेक ने केवल 18 गेंदों का सामना करके 34 रन बनाए थे। उस बेहतरीन प्रदर्शन से अभिषेक ने अपनी टीम को हैदराबाद जैसी बढ़िया टीम के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबला जिताया था। आईपीएल 2025 में अभिषेक पोरल ने 13 पारियों में 301 रन बनाए हैं।

FAQS

अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स में कैसे शामिल किया गया था?

अभिषेक पोरेल को जब रिषभ पंत का अकस्मात हुआ, तब उनकी जगह पर दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल किया गया था।

IPL 2025 में अभिषेक पोरेल को कितनी कीमत में खरीदा गया था?

आईपीएल 2025 में अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में शामिल किया था।

Share With

Leave a Comment