IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

June 5, 2025

IPL 20वें ओवर - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 20वां ओवर सबसे महत्वपूर्ण ओवर होता है। 20वें ओवर में गेंदबाजी करना सबसे कठिन होता है क्योंकि अंतिम ओवर में हर एक बल्लेबाज छक्का लगाने के लिए तैयार होता है। तो चलिए देखते हैं, “IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।”

महेंद्र सिंह धोनी

Ms dhoni ipl's 20th over sixes

IPL इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में 72 छक्के लगाए हैं। एमएस धोनी को आईपीएल का सबसे बेस्ट फिनिशर भी माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनीने आईपीएल करियर में कुल 264 छक्के जड़ दिए हैं।

किरोन पोलार्ड

kieron pollard ipl's 20th over sixes

मुंबई इंडियंस की टीम के मिडिल ऑर्डर में सबसे श्रेष्ठ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने IPL में 20वें ओवर में 33 छक्के लगाए हैं। किरोन पोलार्ड ने आईपीएल करियर में कुल 223 छक्के जड़ दिए हैं। किरोन पोलार्ड ने अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस (MI) को कई मैच जिताया है।

हार्दिक पांड्या

hardik pandya IPL 20वें ओवर

आईपीएल इतिहास में हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में 32 छक्के जड़ दिए हैं। वह आईपीएल में अंतिम ओवरों में बहुत बढ़िया और तेज बल्लेबाजी करता है। हार्दिक पांड्या अब तक आईपीएल करियर में 148 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में वह फिनिशर की भूमिका निभा रहा है।

रविंद्र जडेजा

Ravindra jadeja in csk

रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में 20वें ओवर में 32 छक्के लगाए हैं। रविंद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 37 रन बनाए थे। आईपीएल करियर में अब तक उन्होंने 117 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा

Rohit sharma hit sixes in 20th over

रोहित शर्मा इस लिस्ट में एकमात्र सलामी बल्लेबाज हैं। हालांकि IPL में 2013 तक वह मिडिल ऑर्डर में खेलते थे। रोहित शर्मा ने 20वें ओवर में 23 छक्के जड़ दिए हैं। आईपीएल करियर में रोहित शर्मा ने कुल 302 छक्के लगाए हैं।

Share With

Leave a Comment