ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित है। पर्थ क्रिकेट स्टेडियम को ऑप्टस स्टेडियम से भी पहचाना जाता है। स्पॉन्सरशिप की वजह से इस स्टेडियम का नाम ऑप्टस स्टेडियम रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम की बैठक क्षमता 61,266 है। इस स्टेडियम का मालिक गवर्नमेंट ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया है। स्टेडियम की सबसे बड़ी बाउंड्री 80 मीटर है और सबसे छोटी बाउंड्री 64 मीटर है। इस स्टेडियम का इस्तेमाल फुटबॉल और क्रिकेट दोनों के लिए किया जाता है। इस स्टेडियम को 21 जनवरी 2018 को खोला गया था।
टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के बीच 14-18 दिसंबर 2018 में खेला गया था। स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 598 रन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 30 नवंबर 2022 में बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में सबसे कम स्कोर पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रनों पर 14 दिसंबर 2023 में ऑल आउट होकर बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर मार्नस लाबुशेन के नाम है। मार्नस लाबुशेनने 30 नवंबर 2022 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 204 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 161 रन यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 22 नवंबर 2024 में बनाया था। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में दो शतक लगाए हैं।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड

पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 जनवरी 2018 को खेला गया था। वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में इस मैदान में सर्वाधिक स्कोर 259 रन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले ही मैच में बनाया था। इस मैदान में वनडे अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने 140 रन पाकिस्तान के विरुद्ध 10 नवंबर 2024 को बनाया था।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिकॉर्ड
पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 नवंबर 2019 को खेला गया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 220 रन वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 13 फरवरी 2024 को बनाया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस मैदान में सबसे कम स्कोर 91 रन पर नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान के विरुद्ध 30 अक्टूबर 2022 को ऑल आउट होकर बनाया था।
🏏पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड्स (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला टेस्ट मैच | ऑस्ट्रेलिया vs भारत, 14-18 दिसंबर 2018 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 487 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 22 नवंबर 2024 |
| सबसे कम टीम टोटल | 140 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 14 दिसंबर 2018 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 161 रन (यशस्वी जायसवाल) vs ऑस्ट्रेलिया, 22 नवंबर 2024 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड्स (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला टी20 मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर 2022 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 133 रन vs साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर 2022 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 68 रन (सूर्यकुमार यादव) vs साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर 2022 |
- बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड - दिसम्बर 15, 2025
- बिग बैश लीग(BBL) के सबसे बड़े टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 14, 2025
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 12, 2025