IPL-2025 का नया लफड़ा: CSK VS RCB

Pankaj Chavda

April 2, 2025

CSK vs RCB IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला होता है, तब मैदान में और उनके फैंस में गर्मी का माहौल होता है। पिछले साल IPL 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB और CSK को एक मैच जीतना जरूरी था। तब मुकाबला RCB VS CSK था। तब RCB ने अपनी पहली इनिंग में 218 रन जड़ दिए थे, हालांकि CSK उस मुकाबले में केवल 191 रन ही बना पाया था। तब RCB के खिलाड़ियों ने इतना सेलिब्रेशन किया था कि मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी RCB के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने भी नहीं आए थे।

Virat Kohli vs Khaleel Ahmad

IPL 2025 में IPL का आठवां मुकाबला CSK vs RCB का था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बैटिंग का न्योता दिया था। ओपनिंग करने के लिए विराट कोहली और फिलिप शोल्ट आए थे। तब CSK के लिए तीसरा ओवर लेकर खलील अहमद आए थे। खलील अहमद की पहली ही गेंद कोहली के पैड पर लगी थी, और खलील अहमद ने ऐसा सेलिब्रेशन किया था मानो कोहली आउट ही हो गया हो। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला नॉट आउट दिया था। धोनी के कहने पर ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू लिया था, लेकिन गेंद आउटसाइड लेग बताई गई थी और कोहली को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट जाहिर किया था। खलील अहमद ने अपनी उस ओवर की दूसरी गेंद फेंकी तब कोहली को कोई अता-पता मालूम नहीं हुआ था और खलील ने विराट कोहली से आंखों ही आंखों में कुछ शब्द कहे थे।

RCB vs CSK के फैंस के बीच का लफड़ा क्या है?

IPL-2025 में RCB बनाम CSK का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एम. ए. चिदंबरम में हुआ था। यह मुकाबला चेन्नई में होने से मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी फैंस पीली टी-शर्ट और एक बड़ा लॉलीपॉप लेकर आए थे। CSK के फैंस ऐसा सोचकर आए थे कि जब CSK मैच जीतेगा तब सभी फैंस साथ में बोलेंगे “ये कप लॉलीपॉप”, लेकिन जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने ही घर में हराया तब CSK के फैंस शांत हो गए थे।

Rcb vs csk with lolipop image

IPL-2025 का 52वां मुकाबला CSK vs RCB है, और वह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जाएगा। इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया से पता चलता है कि अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस CSK के खिलाफ कुछ बढ़िया सा प्लान बना रहे हैं। वे कुछ ऐसा प्लान बनाएंगे कि चेन्नई के फैंस को लॉलीपॉप का बदला ले सकें। सोशल मीडिया से पता चल रहा है कि RCB के फैंस कैदी जैसी टी-शर्ट पर 2016-17 लिखवाकर पहनने की सोच रहे हैं, लेकिन अब हमें 3जी में ही पता चलेगा कि RCB के फैंस चिन्नास्वामी में क्या पहनकर आने वाले हैं?

Share With

Leave a Comment