रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के सबसे बड़े विस्फोटक बल्लेबाज और 5 बार मुंबई की टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान हैं। लेकिन रोहित शर्मा का IPL 2025 में उतना शानदार फॉर्म नहीं चल रहा है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेला था। लेकिन उस मैच में वह केवल 4 गेंदों का सामना करके शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, और मुंबई इंडियंस वह मुकाबला हार गई थी।

मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ था। उसी मैच में रोहित ने सिराज के पहले ओवर में दो लगातार बाउंड्री लगाने के बाद बोल्ड हो गए थे। और मुंबई इंडियंस वह मैच में 197 रन नहीं बना पाई थी।

मुंबई इंडियंस का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था। वहां 117 रन चेज करने थे। वहां भी रोहित शर्मा केवल 13 रन ही बना पाए थे।
रोहित शर्मा की जगह पर किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है?
रोहित शर्मा का आउट ऑफ फॉर्म होना मुंबई इंडियंस टीम का सबसे बड़ा चिंता का विषय बन चुका है। मुंबई इंडियंस ने 3 मुकाबलों में से केवल 1 ही मुकाबला जीत पाया है।

मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट से पता चल रहा है कि आगामी मुकाबलों में रोहित की जगह पर इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक को ओपनिंग का स्थान मिल सकता है। अगर मुंबई टीम को भारतीय ओपनर चाहिए तो नमन धीर भी उस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025