झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) झारखंड राज्य में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 2011 में हुआ था। जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम की बैठक क्षमता 50,000 है।

JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मालिक और ऑपरेटर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन है। इस स्टेडियम का आर्किटेक्ट कोठारी एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड है। इस मैदान की बाउंड्री की दूरी 68 से 74 मीटर तक है।
टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 16-20 मार्च 2017 में खेला गया था। इस स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 603 रन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 16 मार्च 2017 को बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 133 रन साउथ अफ्रीका टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 19 अक्टूबर 2019 को बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 अक्टूबर 2019 को टेस्ट क्रिकेट में 212 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच 19 जनवरी 2013 को खेला गया था। इस मैदान में वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 349 रन भारतीय की टीम ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 30 नवंबर 2025 को बनाया था। वनडे क्रिकेट में इस मैदान में सबसे कम टीम टोटल 155 रन इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 19 जनवरी 2013 को बनाया था।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139* रन श्रीलंका के विरुद्ध बनाया और वनडे क्रिकेट में इस मैदान में 3 शतक भी बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच 12 फरवरी 2016 को खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 196 रन भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध 12 फरवरी 2016 को बनाया था। टी20 इंटरनेशनल मैच में इस मैदान में सबसे कम टीम टोटल 127 रन श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 12 फरवरी 2016 को बनाया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला वनडे क्रिकेट का पहला मैच भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच 15 फरवरी 2016 को खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 245 रन भारतीय महिला टीम ने श्रीलंकाई महिला टीम के विरुद्ध 15 फरवरी 2016 को बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे कम टोटल 112 रन श्रीलंकाई महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 19 फरवरी 2016 को बनाया था।

JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 69 रन श्रीलंका की महिला क्रिकेटर प्रसादनी वीरक्कोडी ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 15 फरवरी 2016 को बनाया था।
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच 22 फरवरी 2016 को खेला गया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 130 रन भारतीय महिला टीम ने श्रीलंकाई महिला टीम के खिलाफ 22 फरवरी 2016 को बनाया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे कम टीम टोटल 89 रन श्रीलंकाई महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 26 फरवरी 2016 को बनाया था।
रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला टेस्ट मैच | भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 16-20 मार्च 2017 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 603 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 16 मार्च 2017 |
| सबसे कम टीम टोटल | 307 रन vs इंग्लैंड, 23 फरवरी 2024 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 212 रन (रोहित शर्मा) vs साउथ अफ्रीका, 19 अक्टूबर 2019 |
वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला वनडे मैच | भारत vs इंग्लैंड, 19 जनवरी 2013 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 349 रन vs साउथ अफ्रीका, 30 नवंबर 2025 |
| सबसे कम टीम टोटल | 241 रन vs न्यूजीलैंड, 26 अक्टूबर 2016 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 139* रन (विराट कोहली) vs श्रीलंका, 16 नवंबर 2014 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला टी20 मैच | भारत vs श्रीलंका, 12 फरवरी 2016 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 196 रन vs श्रीलंका, 12 फरवरी 2016 |
| सबसे कम टीम टोटल | 155 रन vs न्यूजीलैंड, 27 जनवरी 2023 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 65 रन (केएल राहुल) vs न्यूजीलैंड, 19 नवंबर 2021 |
महिला वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला महिला वनडे मैच | भारत महिला vs श्रीलंका महिला, 15 फरवरी 2016 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 245 रन vs श्रीलंका महिला, 15 फरवरी 2016 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 61* रन (वेदा कृष्णमूर्ति) vs श्रीलंका महिला, 19 फरवरी 2016 |
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला महिला टी20 मैच | भारत महिला vs श्रीलंका महिला, 22 फरवरी 2016 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 130 रन vs श्रीलंका महिला, 22 फरवरी 2016 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 51* रन (मिताली राज) vs श्रीलंका महिला, 24 फरवरी 2016 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025