मेजर क्रिकेट लीग (MLC) अमेरिका में खेली जाती है। इस लीग में बहुत से बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। तो ऐसा ही कुछ हम आज देखते हैं कि मेजर क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
फिन एलेन

मेजर क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन के नाम है। फिन एलेन ने MLC में दो बार शतक बनाया है। फिन एलेन ने MLC 2023 और 2025 में शतक लगाया है। फिन एलेन ने एमएलसी 2025 में 51 गेंदों में 151 रन बनाए थे, जो एमएलसी में व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने इस पारी में 19 छक्के लगाए थे, जो किसी भी T20 लीग और T20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
फाफ डु प्लेसिस

साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में दो शतक बनाए हैं। उन्होंने एमएलसी 2024 और 2025 में शतक बनाया है। एमएलसी में वह टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
निकोलस पूरन

निकोलस पूरन मेजर क्रिकेट लीग में MI न्यूयॉर्क के लिए खेलते हैं। निकोलस पूरन ने एमएलसी में एक शतक बनाया है। उन्होंने एमएलसी 2023 के फाइनल मैच में 55 गेंदों में 137* रन बनाए थे। MLC 2023 में इस शतक से MI न्यूयॉर्क ने फाइनल जीता था।
हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन के नाम मेजर क्रिकेट लीग में एक शतक है। उन्होंने एमएलसी 2023 में 44 गेंदों में 110* रन MI न्यूयॉर्क के खिलाफ बनाए थे। हेनरिक क्लासेन MLC में सिएटल Orcas की टीम का कप्तान है।
रायल रिकल्टन

रायल रिकल्टन ने MLC 2024 में एक शतक बनाया था। रायल रिकल्टन ने 66 गेंदों में 106 रन बनाए थे।
ग्लेन मैक्सवेल
The man of the hour 🔥 pic.twitter.com/qlB8WQ7EQ5
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 18, 2025
ग्लेन मैक्सवेल ने एमएलसी 2025 में एक शतक बनाया है। ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में 106 रन बनाए थे।