जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई – क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों का गढ़

Pankaj Chavda

June 28, 2025

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम - thumbnail

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में स्थित है। इस स्टेडियम का उपयोग मल्टी-पर्पज स्पोर्ट्स के लिए होता है। इस स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस जैसे कई खेलों का आयोजन होता है। इस मैदान में फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला गया था।

Jawaharlal nehru stadium, chennai

इस स्टेडियम का निर्माण 1946 में हुआ था। तब यह स्टेडियम कॉर्पोरेट स्टेडियम के नाम से पहचाना जाता था। लेकिन 1993 में स्टेडियम का नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रखा गया था। इस स्टेडियम की बैठक क्षमता 40,000 है। इस स्टेडियम का मालिक और ऑपरेटर गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु है।

जवाहरलाल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड

जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6-11 जनवरी 1956 में खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 539 भारतीय टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध 13 जनवरी 1961 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 138 रन में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जनवरी 1960 में ऑल आउट हो गई थी।

1960 indian test team

चेन्नई के कॉर्पोरेट स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड विनोद मांकड़ के नाम है। विनोद मांकड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 जनवरी 1956 में 231 रन बनाए थे। इस मैदान में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट बापू नंदकर्णी के नाम है। बापू नंदकर्णी ने टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में 20 विकेट चटकाए थे।

Share With

Leave a Comment