टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

July 4, 2025

दोनों दोहरा शतक - thumbnail

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट में शतक लगाना बहुत बड़ी बात होती है। और दोहरा शतक लगाना उससे भी बड़ी बात होती है। तो चलिए देखते हैं कि टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

सचिन तेंदुलकर

Sachin tendulkar दोनों दोहरा शतक

टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर था। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं और वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाया है। सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248* रन और वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200* है।

वीरेंद्र सहवाग

virender sehwag दोनों दोहरा शतक

टेस्ट और वनडे दोनों में ही दोहरा शतक लगाने वाला दूसरा बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग था। वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं और वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाया है। वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक भी हैं। वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन और वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219 रन है।

क्रिस गेल

chris gayle दोनों दोहरा शतक

वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज क्रिस गेल था और ओवरऑल विश्व में इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा बल्लेबाज था। क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाया है। क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक भी लगाए हैं। क्रिस गेल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 333 रन और वनडे क्रिकेट में 215 रन है।

रोहित शर्मा

Rohit sharma's double hundred

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम टेस्ट और वनडे दोनों ही क्रिकेट में दोहरा शतक है। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाला विश्व में एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है।

शुभमन गिल

shubman gill's double hundred

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे और टेस्ट दोनों में ही दोहरा शतक लगाया है। शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे दोनों में ही एक-एक दोहरा शतक लगाया है। शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन है।

Share With

Leave a Comment