भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल टीम को जीत दिलाई है बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतना उसकी निरंतरता से प्रदर्शन करने और टीम को जीत दिलाने में उसके योगदान का प्रमाण होता है। तो आइए देखते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज विजेताओं के बारे में।
टॉप पर विराट कोहली

भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड विजेता का रिकॉर्ड इंडियन बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 21 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है। विराट कोहली ने यह अवार्ड कप्तान के तौर पर और खिलाड़ी के तौर पर जीता है।
ऑलराउंडर और गेंदबाजों का योगदान
भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड विजेता की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने 12 बार, कपिल देव ने 6 बार, अनिल कुंबले ने पांच बार, जसप्रीत बुमराह ने सात बार और हरभजन सिंह ने चार बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है।
कप्तानों की भूमिका
इंडियन टीम के लिए सभी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड विजेता की सूची में कप्तानों ने भी बहुत योगदान दिया है। सौरव गांगुली ने 10 बार, महेंद्र सिंह धोनी ने 7 बार और रोहित शर्मा ने 9 बार अपनी कप्तानी में यह अवार्ड जीता है।
भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड विजेता खिलाड़ीओं की सूची
| खिलाड़ी | सीरीज़ | अवार्ड्स | टेस्ट | वनडे | टी20I |
| विराट कोहली (IND) | 167 | 21 | 3 | 11 | 7 |
| सचिन तेंदुलकर (IND) | 183 | 20 | 5 | 15 | 0 |
| रविचंद्रन अश्विन (IND) | 105 | 12 | 11 | 0 | 1 |
| सौरव गांगुली (Asia/IND) | 120 | 10 | 3 | 7 | 0 |
| रोहित शर्मा (IND) | 161 | 10 | 2 | 6 | 2 |
| युवराज सिंह (Asia/IND) | 109 | 8 | 0 | 7 | 1 |
| जसप्रीत बुमराह (IND) | 71 | 7 | 3 | 1 | 3 |
| महेंद्र सिंह धोनी (Asia/IND) | 152 | 7 | 0 | 7 | 0 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 41 | 6 | 0 | 1 | 5 |
| शुभमन गिल (IND) | 46 | 6 | 1 | 3 | 2 |
| कपिल देव (IND) | 95 | 6 | 4 | 2 | 0 |
| वीरेंद्र सहवाग (IND/Asia/ICC) | 109 | 6 | 5 | 1 | 0 |
| मोहम्मद अजहरूद्दीन (IND) | 117 | 6 | 3 | 3 | 0 |
| हार्दिक पांड्या (IND) | 64 | 5 | 0 | 2 | 3 |
| भुवनेश्वर कुमार (IND) | 81 | 5 | 1 | 1 | 3 |
| अनिल कुंबले (IND) | 126 | 5 | 4 | 1 | 0 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025