भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना हर एक क्रिकेटर का ख्वाब होता है। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन जब यह शतक टीम को जीतने में मदद करता है, तब इस शतक का महत्व और भी बढ़ जाता है। तो आइए देखते हैं कि भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में जीत दिलाने में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।
टेस्ट में जीत में सबसे ज्यादा शतक
भारतीय क्रिकेट इतिहास में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए जीत दिलाने में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 51 शतक बनाए हैं, जिनमें से 20 शतक भारतीय टीम को जीत दिलाने में मददगार रहे हैं। इस सूची में राहुल द्रविड़ और विराट कोहली का नाम भी शीर्ष पर है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए जीत में शतक लगाने की सूची में भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने जब भी टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाई है, तब हर एक मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है।

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा शतक
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | जीत में शतक | कुल शतक |
| 1 | सचिन तेंदुलकर | 20 | 51 |
| 2 | राहुल द्रविड़ | 15 | 36 |
| 3 | विराट कोहली | 14 | 30 |
| 4 | चेतेश्वर पुजारा | 13 | 19 |
| 5 | रोहित शर्मा | 12 | 12 |
| 6 | अजिंक्य रहाणे | 9 | 12 |
| 7 | वीरेंद्र सहवाग | 8 | 23 |
| 8 | वीवीएस लक्ष्मण | 7 | 17 |
| 8 | मुरली विजय | 7 | 12 |
| 8 | शुभमन गिल | 7 | 10 |
| 11 | सुनील गावस्कर | 6 | 34 |
| 12 | यशस्वी जायसवाल | 6 | 7 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025