पिछले कुछ दशकों से महिला क्रिकेट में जबरदस्त प्रगति हुई है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में महिला क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अपनी जगह भी बनाई है और महिला क्रिकेटरों ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से कुछ पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड (PoTM) विजेता

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स के नाम है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स ने महिला क्रिकेट विश्व कप में 30 मैचों में 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। इस तालिका में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर डेबी हॉकली, भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज और ऑस्ट्रेलिया की ऑल राउंडर महिला क्रिकेटर एलिस पेरी का नाम शीर्ष पर विराजमान है।
| खिलाड़ी | मैच | प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड्स |
| चार्लोट एडवर्ड्स (ENG) | 30 | 8 |
| मारिज़ैन कप्प (SA) | 28 | 5 |
| डेबी हॉकली (NZ) | 45 | 5 |
| एलिस पेरी (AUS) | 30 | 5 |
| मिताली राज (IND) | 38 | 5 |
| करेन रोल्टन (AUS) | 28 | 5 |
| अंजुम चोपड़ा (IND) | 26 | 4 |
| बेलिंडा क्लार्क (AUS) | 29 | 4 |
| एलिसा हेली (AUS) | 21 | 4 |
| लिसा मैरी केइटली (AUS) | 18 | 4 |
| मेग लैनिंग (AUS) | 22 | 4 |
| स्मृति मंधाना (IND) | 22 | 4 |
| नैट साइवर-ब्रंट (ENG) | 22 | 4 |
| शेली निश्चेके (AUS) | 13 | 4 |
| सारा टेलर (ENG) | 22 | 4 |
| डेन वैन निकेर्क (SA) | 16 | 4 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025