आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में हर एक टीम की महिला क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस महिला वर्ल्ड कप में कई महिला क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों की नज़र अपनी ओर खींची है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शतक बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तो आइए देखते हैं कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
सबसे ज्यादा शतक
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली के नाम है। एलिसा हीली, एशले गार्डनर और लौरा वुल्फार्ट ने 2025 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में दो-दो शतक बनाए हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटरों का दबदबा साफ-साफ नजर आता है। तो आइए देखते हैं कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों की पूरी सूची।

| बल्लेबाज़ | मैच | पारियाँ | शतक |
| एलिसा हीली (AUS) | 4 | 4 | 2 |
| एशले गार्डनर (AUS) | 6 | 4 | 2 |
| लौरा वुल्फार्ट (SA) | 9 | 9 | 2 |
| सोफी डिवाइन (NZ) | 7 | 5 | 1 |
| हीदर नाइट (ENG) | 7 | 6 | 1 |
| नैट स्किवर-ब्रंट (ENG) | 7 | 5 | 1 |
| तज़मिन ब्रिट्स (SA) | 8 | 7 | 1 |
| बेथ मूनी (AUS) | 6 | 5 | 1 |
| स्मृति मंधाना (IND) | 9 | 9 | 1 |
| प्रतीका रावल (IND) | 7 | 6 | 1 |
| फोएबे लिचफील्ड (AUS) | 7 | 7 | 1 |
| जेमिमा रोड्रिग्स (IND) | 8 | 7 | 1 |
महिला वर्ल्ड कप 2025: शतकवीर खिलाड़ी
- एलिसा हीली ने एक शतक भारतीय टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम स्टेडियम में और दूसरा शतक बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम स्टेडियम में 16 अक्टूबर 2025 को बनाया था।
- एशले गार्डनर ने 1 अक्टूबर 2025 को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 83 गेंदों में 115 रन और 22 अक्टूबर 2025 को इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 73 गेंदों में 104 रन बनाए थे।
- सोफी डिवाइन ने 112 गेंदों में 112 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 अक्टूबर 2025 को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में बनाए थे।
- हीदर नाइट ने भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर 2025 को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 91 गेंदों में 109 रन बनाए थे।
- नैट स्किवर ब्रंट ने श्रीलंका के खिलाफ 11 अक्टूबर 2025 को आर प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो में 117 गेंदों में 117 रन बनाए थे।
- ताजमिन बिट्स ने 6 अक्टूबर 2025 को न्यूज़ीलैंड की महिला टीम के खिलाफ होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 89 गेंदों में 101 रन बनाए थे।
- बेथ मूनी ने 8 अक्टूबर 2025 को आर प्रेमदास क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ 114 गेंदों में 109 रन बनाए थे।
- स्मृति मंधाना ने 23 अक्टूबर 2025 में न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ डी वाई पाटील स्टेडियम में 95 गेंद में 109 रन बनाए थे।
- प्रतीका रावल ने 23 अक्टूबर 2025 को न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम में 134 गेंदों में 122 रन बनाए थे।
- साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वुल्फार्ट ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 143 गेंदों में 169 रन बनाए थे।
- फोएबे लिचफील्ड ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ डी वाई पाटील क्रिकेट स्टेडियम में 30 अक्टूबर 2025 को 93 गेंद में 119 रन बनाया था।
- जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ डी पाटील क्रिकेट स्टेडियम में 30 सितंबर 2025 को 134 गेंदों में 127 रन बनाए थे।
- लौरा वुल्फार्ट ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ फाइनल में 2 नवंबर 2025 को डी पाटील क्रिकेट स्टेडियम में 101 रन 98 गेंदों में बनाए थे।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025