महिला वनडे क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली की सूची

Pankaj Chavda

अक्टूबर 24, 2025

पिछले कुछ सालों से महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों ने लगातार शतक भी बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों के बारे में।

ताजमिन ब्रिट्स 2025

महिला वनडे कैलेंडर शतक tazmin brits

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर ताजमिन ब्रिट्स के नाम है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर ताजमिन ब्रिट्स ने 2025 के कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा पांच शतक बनाए हैं।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
109  भारतीय महिला  29 अप्रैल 2025  
101  वेस्टइंडीज महिला  17 जून 2025  
101*  पाकिस्तान महिला  16 सितंबर 2025  
171*  पाकिस्तान महिला  19 सितंबर 2025  
101  न्यूजीलैंड महिला  6 अक्टूबर 2025  

स्मृति मंधाना 2025

महिला वनडे कैलेंडर शतक smriti mandhana

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष 2025 में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पांच शतक बनाए हैं। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना ताजमिन ब्रिट्स के साथ इस सूची में शीर्ष पर विराजमान हैं।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
135  आयरलैंड महिला  15 जनवरी 2025  
116  श्रीलंकाई महिला  11 मई 2025  
117  ऑस्ट्रेलिया महिला  17 सितंबर 2025  
125  ऑस्ट्रेलिया महिला  20 सितंबर 2025  
109  न्यूजीलैंड महिला  23 अक्टूबर 2025  

स्मृति मंधाना 2024

smriti mandhana महिला वनडे कैलेंडर शतक

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने कैलेंडर वर्ष 2024 में 4 शतक बनाए थे। 2024 के कैलेंडर वर्ष में स्मृति मंधाना ने 13 पारियों में 747 रन भी बनाए थे।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
117  साउथ अफ्रीका महिला  16 जून 2024  
136  साउथ अफ्रीका महिला  19 जून 2024  
100  न्यूजीलैंड महिला  29 अक्टूबर 2024  
105  ऑस्ट्रेलिया महिला  11 दिसंबर 2024  

नैट स्किवर ब्रंट 2023

nat sciver brunt odi century

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नैट स्किवर ब्रंट ने 2023 के कैलेंडर वर्ष में 6 वनडे इंटरनेशनल मैच में 3 शतक बनाए थे। नैट स्किवर ब्रंट ने 2023 के साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 मैच में 393 रन भी बनाए थे।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
111*  ऑस्ट्रेलिया महिला  16 जुलाई 2023  
129  ऑस्ट्रेलिया महिला  18 जुलाई 2023  
120  श्रीलंकाई महिला  14 सितंबर 2023  

सोफी डिवाइन 2018

sophie devine odi century

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने 2018 के कैलेंडर वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 मैच में 3 शतक बनाए थे। 2018 के कैलेंडर वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सोफी डिवाइन ने 533 रन भी बनाए थे।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
108  वेस्टइंडीज महिला  4 मार्च 2018  
108  आयरलैंड महिला  10 जून 2018  
117*  इंग्लैंड महिला  13 जुलाई 2018  

हेली मैथ्यूज 2024

hk matthews odi century

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर हेली मैथ्यूज ने 2024 के कै वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक बनाए थे। हेली मैथ्यूज ने 2024 के कै वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 मैच में 469 रन भी बनाए थे।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
140*  पाकिस्तान महिला  18 अप्रैल 2024  
141  पाकिस्तान महिला  23 अप्रैल 2024  
106  भारतीय महिला  24 दिसंबर 2024  

एशले गार्डनर 2025

ashleigh gardner odi century

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एशले गार्डनर ने 2025 के कैलेंडर वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक बनाए हैं।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
102  इंग्लैंड महिला  17 जनवरी 2025  
115  न्यूजीलैंड महिला  1 अक्टूबर 2025  
104*  इंग्लैंड महिला  22 अक्टूबर 2025  

लौरा वुल्फार्ट 2024

_Laura Wolvaardt

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वुल्फार्ट ने 2024 के कैलेंडर वर्ष में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 मैच में तीन शतक बनाए थे। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 2024 के कैलेंडर वर्ष में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 मैच में 697 रन भी बनाए थे।

रन  विरोधी टीम  तारीख  
110*  श्रीलंकाई महिला  13 अप्रैल 2024  
184*  श्रीलंकाई महिला  17 अप्रैल 2024  
135*  भारतीय महिला  19 जून 2024  

लौरा वुल्फार्ट – 2025

laura wolvaardt 101 vs ind

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वुल्फार्ट ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 के कैलेंडर वर्ष में तीन शतक बनाए हैं। लौरा वुल्फार्ट ने तीन में से दो शतक आईसीसी वूमेन’स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में बनाए थे। एक शतक इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में और दूसरा शतक भारतीय महिला टीम के खिलाफ फाइनल में बनाया था। 2025 के कैलेंडर वर्ष में लौरा वुल्फार्ट ने 18 परियों में 919 रन बनाए हैं।

रन  विरोधी टीम तारीख 
100  पाकिस्तान महिला   19 सितंबर 2025 
169 इंग्लैंड महिला   29 अक्टूबर 2025 
101भारतीय महिला  2 नवंबर 2025  

Share With

Leave a Comment