वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाता है, तब न केवल वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है, बल्कि अपनी टीम को भी नई राह पर ले जाता है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हर देश के खिलाड़ियों ने बहुत शतक बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।
सबसे ज्यादा शतक
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 53 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 307 मैच में 58 की औसत से 53 शतक और 76 अर्धशतक बनाए हैं।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतीय टीम का दबदबा साफ-साफ नजर आता है। इस सूची में टॉप 3 पर भारतीय बल्लेबाजों का नाम प्रमुखता से है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक बनाए हैं और भारतीय हिटमैन रोहित शर्मा ने 33 शतक बनाए हैं। इस सूची में रोहित शर्मा, सनथ जयसूर्या से भी आगे हैं। तो आइए देखते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शतकवीरों के बारे में।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची
| खिलाड़ी का नाम | मैच | शतक |
| विराट कोहली (IND) | 307 | 53 |
| सचिन तेंदुलकर (IND) | 463 | 49 |
| रोहित शर्मा (IND) | 277 | 33 |
| रिकी पोंटिंग (AUS) | 375 | 30 |
| सनथ जयसूर्या (SL) | 445 | 28 |
| हाशिम अमला (SA) | 181 | 27 |
| एबी डिविलियर्स (SA) | 228 | 25 |
| क्रिस गेल (WI) | 301 | 25 |
| कुमार संगकारा (SL) | 404 | 25 |
| क्विंटन डी कॉक (SA) | 157 | 22 |
| डेविड वॉर्नर (AUS) | 161 | 22 |
| सौरव गांगुली (IND) | 311 | 22 |
| तिलकरत्ने दिलशान (SL) | 330 | 22 |
| हर्शल गिब्स (SA) | 248 | 21 |
| रॉस टेलर (NZ) | 236 | 21 |
| बाबर आज़म (PAK) | 139 | 20 |
| सईद अनवर (PAK) | 247 | 20 |
| जो रूट (ENG) | 184 | 19 |
| शाई होप (WI) | 147 | 19 |
| ब्रायन लारा (WI) | 299 | 19 |
| महेला जयवर्धने (SL) | 448 | 19 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025