टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों, रोहित & पंत का नंबर

Pankaj Chavda

अक्टूबर 29, 2025

टेस्ट क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज डिफेंस करना पसंद करते हैं, लेकिन जब कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तब यह हमेशा दर्शकों के लिए रोमांचक होता है। टेस्ट क्रिकेट में कई बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में बहुत छक्के लगाए हैं। तो आइए देखते हैं कि इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों के बारे में।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 115 मैचों में 206 पारियों में 136 छक्के लगाए हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर और इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम का नाम भी शीर्ष पर है। ब्रेंडन मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर में 101 मैचों में 107 छक्के लगाए हैं।

stokes and rohit

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 91 छक्के लगाए हैं, ऋषभ पंत ने 90 और रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 88 छक्के लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची

खिलाड़ी  मैच  छक्के  
बेन स्टोक्स (ENG)  115  136  
ब्रेंडन मैक्कुलम (NZ)  101  107  
एडम गिलक्रिस्ट (AUS)  96  100  
टिम साउदी (NZ)  107  98  
क्रिस गेल (WI)  103  98  
जैक्स कैलिस (SA)  166  97  
ऋषभ पंत (IND) 48 92
वीरेंद्र सहवाग (IND)  104  91  
एंजेलो मैथ्यूज (SL)  119  90  
रोहित शर्मा (IND)  67  88  
ब्रायन लारा (WI)  131  88  
क्रिस क्रेन (NZ)  62  87  
विव रिचर्ड्स (WI)  121  84  
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (ENG)  79  82  
मैथ्यू हेडन (AUS)  103  82  
मिस्बाह-उल-हक (PAK)  75  81  
केविन पीटरसन (ENG)  104  81  
रविंद्र जडेजा (IND)  87  80  
एमएस धोनी (IND)  90  78  
रिकी पोंटिंग (AUS)  168  73  

Share With

Leave a Comment