टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों

Pankaj Chavda

अक्टूबर 31, 2025

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रन आउट होना बल्लेबाजों के लिए सबसे निराशाजनक तरीका होता है। कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाज भी ऐसे शर्मनाक तरीके से आउट हुए हैं। आइए जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी: टॉप लिस्ट और आंकड़े


अक्षर पटेल

टी20 रन आउट भारतीय axar patel

भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार रन आउट हुआ है। अक्षर पटेल बड़े टूर्नामेंट में भी रन आउट हुआ है। आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल रन आउट हुआ था।

रन  आउट होने का तरीका  विपक्षी टीम  तारीख  
2  रन आउट  पाकिस्तान  23 अक्टूबर 2022  
12  रन आउट  अफगानिस्तान  20 जून 2024  
47  रन आउट  साउथ अफ्रीका  29 जून 2024  
27  रन आउट  साउथ अफ्रीका  10 नवंबर 2024  
15  रन आउट  इंग्लैंड  2 फरवरी 2025  
7  रन आउट  ऑस्ट्रेलिया  31 अक्टूबर 2025  

विराट कोहली

टी20 रन आउट भारतीय virat kohli

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 6 बार रन आउट हुआ है। विराट कोहली आमतौर पर सबसे तेज भागने वाला खिलाड़ी है, लेकिन फिर भी वह ऐसी मुसीबत में फंस चुका है।

रन  आउट होने का तरीका  विपक्षी टीम  तारीख  
27  रन आउट  पाकिस्तान  28 दिसंबर 2012  
77  रन आउट  श्रीलंका  6 अप्रैल 2014  
1  रन आउट  साउथ अफ्रीका  5 अक्टूबर 2015  
2  रन आउट  इंग्लैंड  1 फरवरी 2017  
26  रन आउट  श्रीलंका  10 जनवरी 2020  
60  रन आउट  पाकिस्तान  4 सितंबर 2022  

महेंद्र सिंह धोनी

ms dhoni run out in t20i

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में 6 बार रन आउट हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को इस फॉर्मेट में बहुत बार गेंदबाजों के साथ खेलना होता है, तब स्ट्राइक वापस लेने के लिए उनकी रन आउट हो जाने की संभावना बढ़ जाती है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी तीन बार रन आउट हुए थे।

रन  आउट होने का तरीका  विपक्षी टीम  तारीख  
24  रन आउट  न्यूज़ीलैंड  16 सितंबर 2007  
45  रन आउट  साउथ अफ्रीका  20 सितंबर 2007  
36  रन आउट  ऑस्ट्रेलिया  22 सितंबर 2007  
5  रन आउट  साउथ अफ्रीका  16 जून 2009  
29  रन आउट  वेस्टइंडीज  9 मई 2010  
21  रन आउट  इंग्लैंड  29 अक्टूबर 2011  

रविंद्र जडेजा

jadeja run out in t20i

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 बार रन आउट हो चुका है। रविंद्र जडेजा तेजी से रनिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी-कभी जोखिम भरे रन की वजह से वह इस मुसीबत में फंस जाता है।

रन  आउट होने का तरीका  विपक्षी टीम  तारीख  
4  रन आउट  ऑस्ट्रेलिया  7 मई 2010  
3  रन आउट  ऑस्ट्रेलिया  30 मार्च 2014  
7  रन आउट  इंग्लैंड  7 सितंबर 2014  
4  रन आउट  साउथ अफ्रीका  14 दिसंबर 2023  

Share With

Leave a Comment