भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन और शतक

Pankaj Chavda

नवम्बर 4, 2025

टेस्ट क्रिकेट में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जब भी सीरीज होती है, तब हर एक मुकाबला बहुत रोमांचक होता है। इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने टेस्ट श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों ही देशों के क्रिकेटरों ने बहुत रन बनाए और बहुत शतक भी बनाए हैं। आइए देखते हैं कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट: सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाजों

ind vs sa in test

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट श्रृंखला में 25 मैचों में 1741 रन बनाए हैं।

खिलाड़ी का नाम  मैच  रन  सर्वोच्च स्कोर  
सचिन तेंदुलकर (IND)25  1741  169  
जैक्स कैलिस (SA) 18  1734  201*  
हाशिम अमला (SA) 21  1528  253*  
विराट कोहली (IND) 16  1408  254*  
एबी डिविलियर्स (SA)  20  1334  217*  
वीरेंद्र सहवाग (IND) 15  1306  319  
राहुल द्रविड़ (IND) 21  1252  148  
डीन एल्गर (SA) 15  1012  185  
ग्रीम स्मिथ (SA) 15  987  94  
वीवीएस लक्ष्मण (IND)19  976  143*  
सौरव गांगुली (IND)17  947  87  
अजिंक्य रहाणे (IND) 13  884  127  
चेतेश्वर पुजारा (IND) 17  882  153  
मोहम्मद अजहरुद्दीन (IND)11  779  163*  
रोहित शर्मा (IND)11  738  212  

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा शतक जैक कैलिस और सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने 18 मैच में 7 शतक बनाए हैं और सचिन तेंदुलकर ने 25 मैच में 7 शतक बनाए हैं।

खिलाड़ी का नाम  मैच  शतक  
जैक्स कैलिस (SA)  18  7  
सचिन तेंदुलकर (IND)25  7  
वीरेंद्र सहवाग (IND)15  5  
हाशिम अमला (SA) 21  5  
मोहम्मद अजहरुद्दीन (IND)11  4  
गैरी कर्स्टन (SA) 10  3  
रोहित शर्मा (IND)11  3  
अजिंक्य रहाणे (IND)13  3  
विराट कोहली (IND)16  3  
एबी डिविलियर्स (SA) 20  3  

Share With

Leave a Comment