अबू धाबी टी10 लीग ने क्रिकेट प्रेमियों को तेज और रोमांचक मुकाबले का नया अनुभव दिया है। अबू धाबी टी10 लीग में 10 ओवर डाले जाते हैं। इस लीग में कई बार खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बहुत बड़े-बड़े टीम टोटल बनाए हैं। आइए अबू धाबी टी10 लीग के इतिहास में सबसे बड़े टीम टोटल पर एक नजर डालते हैं।
नॉर्दर्न वॉरियर्स ने 183 रन

अबू धाबी टी10 लीग में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम के नाम है। नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम ने पंजाबी लीजेंड्स के खिलाफ 23 नवंबर 2018 को अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में 183 रन बनाए थे। इस मैच में नॉर्दर्न वॉरियर्स के क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 25 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए थे।
नॉर्दर्न वॉरियर्स ने 162 रन

अबू धाबी टी10 लीग में नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम ने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ 31 जनवरी 2021 को 162 रन बनाए थे। इस मैच में नॉर्दर्न वॉरियर्स के क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 159 रन

अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम ने दिल्ली बुल्स के खिलाफ 4 दिसंबर 2021 को बिना विकेट खोए 159 रन बना दिए थे। इस मैच में आंद्रे रसेल ने 32 गेंदों में 90 रन बनाए थे और एक विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
अबू धाबी टी10 लीग के सबसे बड़े टीम टोटल – पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड्स
| स्कोर | टीम का नाम | विपक्षी टीम | तारीख |
| 183/2 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | पंजाबी लीजेंड्स | 23 नवम्बर 2018 |
| 162/3 | यूएई बुल्स | अजमन टाइटंस | 29 नवंबर 2025 |
| 162/4 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | बांग्ला टाइगर्स | 31 जनवरी 2021 |
| 159/0 | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | दिल्ली बुल्स | 4 दिसम्बर 2021 |
| 158/3 | दिल्ली बुल्स | टीम अबू धाबी | 1 दिसम्बर 2024 |
| 152/4 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | चेन्नई ब्रेव्स जगुआर्स | 24 नवम्बर 2021 |
| 150/1 | यूएई बुल्स | एस्पिन स्टैलियंस | 30 नवंबर 2025 |
| 147/2 | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | मॉरिसविले सैम्प आर्मी | 1 दिसम्बर 2024 |
| 146/0 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | टीम अबू धाबी | 27 नवम्बर 2021 |
| 146/4 | मराठा अरेबियंस | दिल्ली बुल्स | 21 नवम्बर 2019 |
| 146/3 | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | चेन्नई ब्रेव्स जगुआर्स | 20 नवम्बर 2021 |
| 145/4 | टीम अबू धाबी | बांग्ला टाइगर्स | 19 नवम्बर 2021 |
| 145/6 | टीम अबू धाबी | नॉर्दर्न वॉरियर्स | 27 नवम्बर 2021 |
| 144/5 | न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स | नॉर्दर्न वॉरियर्स | 30 नवम्बर 2022 |
| 143/1 | यूपी नवाब्स | नॉर्दर्न वॉरियर्स | 24 नवम्बर 2024 |
| 143/4 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | 2 फरवरी 2021 |
| 143/3 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स | 30 नवम्बर 2022 |
| 143/4 | बांग्ला टाइगर्स | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | 30 नवम्बर 2023 |
| 142/3 | डेक्कन ग्लैडिएटर्स | चेन्नई ब्रेव्स जगुआर्स | 21 नवम्बर 2024 |
| 142/4 | नॉर्दर्न वॉरियर्स | यूपी नवाब्स | 24 नवम्बर 2024 |
| 142/6 | अजमान बोल्ट्स | चेन्नई ब्रेव्स जगुआर्स | 25 नवम्बर 2024 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025