हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स का आयोजन हांगकांग और चीन में होता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 से हुई थी। इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों के 6-6 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और 6 ओवर डाले जाते हैं। आइए देखते हैं कि हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स के हर साल के विजेताओं और सबसे ज्यादा जीतने वाली टीमों के बारे में।
सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम
हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स के 6 बार खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम ने 1992, 1997, 2001, 2002, 2011 और 2025 में ट्रॉफी जीती थी।
हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स की दूसरी सबसे सफल टीम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने पांच-पांच बार इस टूर्नामेंट का टाइटल जीता है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम दो बार और ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज की टीम ने एक बार टाइटल जीता है।
| टीम का नाम | विजेता बनने की संख्या | विजेता वर्ष |
| पाकिस्तान | 6 | 1992, 1997, 2001, 2002, 2011, 2025 |
| इंग्लैंड | 5 | 1993, 1994, 2003, 2004, 2008 |
| दक्षिण अफ्रीका | 5 | 1995, 2006, 2009, 2012, 2017 |
| श्रीलंका | 2 | 2007, 2024 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 | 2010 |
| भारत | 1 | 2005 |
| वेस्टइंडीज | 1 | 1996 |
हांगकांग क्रिकेट सिक्सर्स के हर साल के विजेताओं और उपविजेताओं की सूची
| वर्ष | विजेता | उपविजेता |
| 1992 | पाकिस्तान | भारत |
| 1993 | इंग्लैंड | श्रीलंका |
| 1994 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
| 1995 | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड |
| 1996 | वेस्टइंडीज | भारत |
| 1997 | पाकिस्तान | इंग्लैंड |
| 2001 | पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका |
| 2002 | पाकिस्तान | इंग्लैंड |
| 2003 | इंग्लैंड | पाकिस्तान |
| 2004 | इंग्लैंड | श्रीलंका |
| 2005 | भारत | वेस्टइंडीज |
| 2006 | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान |
| 2007 | श्रीलंका | ऑल स्टार्स |
| 2008 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
| 2009 | दक्षिण अफ्रीका | हांगकांग |
| 2010 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
| 2011 | पाकिस्तान | इंग्लैंड |
| 2012 | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान |
| 2017 | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान |
| 2024 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
| 2025 | पाकिस्तान | कुवैत |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025