टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल माना जाता है क्योंकि इस फॉर्मेट में हर एक बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी करना पसंद करता है। लेकिन इस फॉर्मेट में कुछ भारतीय गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार विकेट चटकाए हैं। तो आइए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।
अर्शदीप सिंह

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 68 मैचों में 105 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 4/9 है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 68 | 105 | 4/9 |
जसप्रीत बुमराह

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने 80 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बुमराह के नाम है। जसप्रीत बुमराह ने इस फॉर्मेट में बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 3/7 किया है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 80 | 99 | 3/7 |
हार्दिक पांड्या

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 120 मैचों में 98 विकेट चटकाए हैं। हार्दिक पांड्या का इस फॉर्मेट में बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 4/16 है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 120 | 98 | 4/16 |
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 80 मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल का बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 6/25 है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 80 | 96 | 6/25 |
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 87 मैचों में 90 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में भुवनेश्वर कुमार ने 10 मेडन ओवर डाले हैं। भुवनेश्वर कुमार का इस फॉर्मेट में बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 5/4 है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 87 | 90 | 5/4 |
कुलदीप यादव

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप यादव ने 49 मैचों में 88 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में कुलदीप यादव का बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 5/17 है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 49 | 88 | 5/17 |
अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 83 मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं। अक्षर पटेल ने इस फॉर्मेट में बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन 3/9 किया है।
| मैच | विकेट | बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन |
| 83 | 79 | 3/9 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025