महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रगति की है। महिला क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली महिला बिग बैश लीग में भी अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया है। महिला क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम के लिए कई बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। तो आइए देखते हैं कि महिला बिग बैश लीग (WBBL) के इतिहास में बने सबसे बड़े टीम टोटल और उनके रिकॉर्ड्स के बारे में।
सिडनी सिक्सर्स महिला टीम

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सबसे बड़े टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड सिडनी सिक्सर्स महिला टीम के नाम है। महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स महिला टीम ने 242 का टीम टोटल मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ नॉर्थ सिडनी ओवल क्रिकेट स्टेडियम में 9 दिसंबर 2017 को बनाया था। इस मुकाबले में एश्ले गार्डनर ने 52 गेंदों में 140 रन और एलेस पेरी ने 49 गेंदों में 91 रन बनाए थे।
ब्रिस्बेन हीट महिला टीम

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिस्बेन हीट महिला टीम ने पर्थ स्कॉर्चर्स की महिला टीम के खिलाफ नॉर्थ सिडनी ग्राउंड में 22 अक्टूबर 2023 को नॉर्थ सिडनी ओवल स्टेडियम में 229 रन का टीम टोटल बनाया था। इस मैच में ग्रेस हैरिस ने 59 गेंदों में 136* रन बनाए थे।
महिला बिग बैश लीग (WBBL) के सबसे बड़े टीम टोटल का रिकॉर्ड
| स्कोर | टीम | विरोधी टीम | मैदान | तारीख |
| 242/4 | सिडनी सिक्सर्स महिला | मेलबर्न स्टार्स महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 9 दिसंबर 2017 |
| 229/7 | ब्रिस्बेन हीट महिला | पर्थ स्कॉर्चर्स महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 22 अक्टूबर 2023 |
| 219/4 | मेलबर्न स्टार्स महिला | सिडनी सिक्सर्स महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 20 नवंबर 2025 |
| 212/3 | होबार्ट हरिकेन्स महिला | मेलबर्न रेनेगेड्स महिला | बेल्लेरिव ओवल, होबार्ट | 23 नवंबर 2023 |
| 212/5 | सिडनी थंडर महिला | एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 1 नवंबर 2024 |
| 207/4 | मेलबर्न रेनेगेड्स महिला | ब्रिस्बेन हीट महिला | करेन रोल्टन ओवल, एडिलेड | 6 नवंबर 2021 |
| 206/1 | सिडनी सिक्सर्स महिला | एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला | हर्स्टविले ओवल, सिडनी | 28 दिसंबर 2018 |
| 204/4 | सिडनी थंडर महिला | ब्रिस्बेन हीट महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 6 नवंबर 2023 |
| 203/3 | होबार्ट हरिकेन्स महिला | पर्थ स्कॉर्चर्स महिला | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 10 नवंबर 2024 |
| 200/6 | सिडनी थंडर महिला | मेलबर्न रेनेगेड्स महिला | नॉर्थ सिडनी ओवल | 9 दिसंबर 2017 |
| 200/6 | सिडनी थंडर महिला | ब्रिस्बेन हीट महिला | एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन | 21 नवंबर 2025 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025