एशिया में युवा क्रिकेट प्रतिभा को मंच देने के लिए ACC राइजिंग स्टार की शुरुआत की गई है। इस टूर्नामेंट में एशियाई देशों के उभरते हुए खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेती हैं। कई बार यहां से निकले हुए खिलाड़ी आगे चलकर अपनी सीनियर टीमों के स्टार बन जाते हैं। इस प्रतियोगिता में कुछ टीमें लगातार फाइनल मुकाबले में पहुंचती हैं। आइए जानते हैं कि एशिया कप राइजिंग स्टार में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमों के बारे में।

पाकिस्तान A का फाइनल रिकॉर्ड
एशिया कप राइजिंग स्टार में सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड पाकिस्तान A टीम के नाम है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान A टीम 5 बार फाइनल में पहुंची है। 2013, 2017, 2019, 2023 और 2025 में फाइनल का मुकाबला पाकिस्तान की A टीम ने खेला है, जिनमें से 2019, 2023 और 2025 में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी है।
| वर्ष | परिणाम | विरोधी टीम |
| 2013 | उपविजेता | भारत A |
| 2017 | उपविजेता | श्रीलंका A |
| 2019 | विजेता | बांग्लादेश A |
| 2023 | विजेता | भारत A |
| 2025 | विजेता | बांग्लादेश A |
भारत A का फाइनल रिकॉर्ड
भारतीय A टीम तीन फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम 2013 में पाकिस्तान की टीम को हराकर चैंपियन बनी थी। 2018 और 2023 में भारतीय टीम रनर अप रही है।
| वर्ष | परिणाम | विरोधी टीम |
| 2013 | विजेता | पाकिस्तान A |
| 2018 | उपविजेता | श्रीलंका A |
| 2023 | उपविजेता | पाकिस्तान A |
श्रीलंका A का फाइनल रिकॉर्ड
श्रीलंका A टीम इस टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। श्रीलंका A टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल में पहुंची थी, जिनमें से दो बार चैंपियन बनी है।
| वर्ष | परिणाम | विरोधी टीम |
| 2017 | विजेता | पाकिस्तान A |
| 2018 | विजेता | भारत A |
| 2024 | उपविजेता | अफगानिस्तान A |
बांग्लादेश A का फाइनल रिकॉर्ड
बांग्लादेश A टीम 2019 और 2025 में एशिया कप राइजिंग स्टार के फाइनल में पहुंची है। लेकिन 2019 और 2025 में पाकिस्तान की टीम के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
| वर्ष | परिणाम | विरोधी टीम |
| 2019 | उपविजेता | पाकिस्तान A |
| 2025 | उपविजेता | पाकिस्तान A |
अफगानिस्तान A का फाइनल रिकॉर्ड
अफगानिस्तान A टीम 2024 में एशिया कप राइजिंग स्टार के फाइनल में पहुंची थी। 2024 में श्रीलंका A टीम को हराकर अफगानिस्तान A टीम पहली बार चैंपियन बनी थी।
| वर्ष | परिणाम | विरोधी टीम |
| 2024 | विजेता | श्रीलंका A |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025