वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों, विरोधी टीम, तारीख का रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

नवम्बर 13, 2025

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बहुत लंबे समय तक क्रिकेट जगत में याद रखा जाता है। आधुनिक क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने इस मुकाम को हासिल किया है। तो आइए देखते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों, विरोधी टीम, स्थान, तारीख और स्कोर के बारे में।

वनडे में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 264 रन रोहित शर्मा ने बनाया है।

rohit sharma 264 run

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 200 का आंकड़ा सचिन तेंदुलकर ने पार किया था। सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी 2010 को पहली बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। उसके बाद वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस गेल, फखर जमान, ईशान किशन, ग्लेन मैक्सवेल और शुभमन गिल ने यह कीर्तिमान हासिल किया है।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों का रिकॉर्ड्स

स्कोर  खिलाड़ी  विपक्षी टीम  तारीख  स्थान  
264  रोहित शर्मा  श्रीलंका  13 नवंबर 2014  कोलकाता, भारत  
237*  मार्टिन गप्टिल  वेस्टइंडीज  21 मार्च 2015  वेलिंगटन, न्यूज़ीलैंड  
219  वीरेंद्र सहवाग  वेस्टइंडीज  8 दिसंबर 2011  इंदौर, भारत  
215  क्रिस गेल  जिम्बाब्वे  24 फरवरी 2015  कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया  
210*  फखर ज़मान  जिम्बाब्वे  20 जुलाई 2018  बुलावायो, जिम्बाब्वे  
210*  पथुम निसांका  अफगानिस्तान  9 फरवरी 2024  पल्लेकेले, श्रीलंका  
210  ईशान किशन  बांग्लादेश  10 दिसंबर 2022  चटगांव, बांग्लादेश  
209  रोहित शर्मा  ऑस्ट्रेलिया  2 नवंबर 2013  बेंगलुरु, भारत  
208  शुभमन गिल  न्यूज़ीलैंड  18 जनवरी 2023  हैदराबाद, भारत  
208*  रोहित शर्मा  श्रीलंका  13 दिसंबर 2017  मोहाली, भारत  
201*  ग्लेन मैक्सवेल  अफगानिस्तान  7 नवंबर 2023  मुंबई, भारत  
200*  सचिन तेंदुलकर  दक्षिण अफ्रीका  24 फरवरी 2010  ग्वालियर, भारत  

Share With

Leave a Comment