भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की पूरा रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

नवम्बर 14, 2025

भारतीय क्रिकेट का इतिहास गेंदबाजों की अद्भुत प्रतिभा और उनके योगदान से भरा रहा है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल का प्रमाण देती है बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के विकास और विजय को भी दर्शाती है। तो आइए उन महान गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले का भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10/74 है। अनिल कुंबले ने अपने करियर में एक मैच में 8 बार 10 विकेट लिए हैं।

anil and ashwin

भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 537 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 229 विकेट लिए हैं और जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 232 विकेट लिए हैं।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तालिका

खिलाड़ी  मैच  विकेट  सर्वश्रेष्ठ (BBI)  
अनिल कुंबले  132  619  10/74  
रविचंद्रन अश्विन  106  537  7/59  
कपिल देव  131  434  9/83  
हरभजन सिंह  103  417  8/84  
रविंद्र जडेजा  88  342  7/42  
इशांत शर्मा  105  311  7/74  
ज़हीर खान  92  311  7/87  
बिशन सिंह बेदी  67  266  7/98  
भागवत चंद्रशेखर  58  242  8/79  
जवागल श्रीनाथ  67  236  8/86  
जसप्रीत बुमराह  51 232 6/27 
मोहम्मद शमी  64  229  6/56  
एरापल्ली प्रसन्ना  49  189  8/76  
उमेश यादव  57  170  6/88  
वीनू मांकड़  44  162  8/52  
श्रीनिवास वेंकटराघवन  57  156  8/72  
रवि शास्त्री  80  151  5/75  
सुभाष गुप्ते  36  149  9/102  
मोहम्मद सिराज  44  137  6/15  

Share With

Leave a Comment