2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची और रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

नवम्बर 14, 2025

2025 का साल टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहा है। इस वर्ष में कई बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। 2025 के कैलेंडर वर्ष में एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड और भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय बल्लेबाजी का दबदबा इस साल खास तौर पर देखने को मिला है, वहीं अन्य देशों के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे हैं। आइए देखते हैं कि 2025 के कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में और उनके रिकॉर्ड के बारे में।

2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन

2025 के कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम है। शुभमन गिल ने 2025 के कैलेंडर वर्ष में 9 मैचों में 983 रन बनाए हैं। इस साल टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने 5 सेंचुरी भी बनाई हैं। टेस्ट क्रिकेट में 2025 में शुभमन गिल का बेस्ट स्कोर 269 रन है।

2025 टेस्ट सबसे ज्यादा रन by shubman gill

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 813 रन और यशस्वी जायसवाल ने 745 रन 2025 के कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर मुल्डर ने 2025 के कैलेंडर वर्ष में 669 रन बनाए हैं जिनमें उनका बेस्ट स्कोर 367* रन है। इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट ने 666 रन और जो रूट ने 732 रन बनाए हैं।

2025 के कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

खिलाड़ी  मैच  रन  सर्वोच्च स्कोर  सेंचुरी  
शुभमन गिल (IND)  9  983  269  5  
केएल राहुल (IND)  10  813 137  3  
रविंद्र जडेजा (IND) 10764107*2
यशस्वी जायसवाल (IND)  10  745  175  3  
जो रूट (ENG)  87321504
वियान मुल्डर (SA)7669367*2
बेन डकेट (ENG)  86661492
सीन विलियम्स (ZIM)  8  648  137  1  
हैरी ब्रूक (ENG) 86371582
ऋषभ पंत (IND)76291342
स्टीव स्मिथ (AUS) 86181412
ओली पोप (ENG) 85821712
ट्रैविस हेड (AUS)95791231
एलेक्स कैरी (AUS) 95651561
रयान रिकेल्टन (SA)65402591
नजमुल हुसैन शंटो (BAN)  6532148  3  
मुश्फिकुर रहीम (BAN)65031632

Share With

Leave a Comment