महिला बिग बैश लीग (WBBL) ने पिछले कुछ वर्षों से महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस लीग में महिला बल्लेबाजों ने कई बार असंभव लगने वाले लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया है। सफल रन चेज़ न केवल टीम की बल्लेबाजी की क्षमता को दर्शाती है बल्कि महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा का भी प्रमाण देती है। आइए देखते हैं कि महिला बिग बैश लीग (WBBL) के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ के रिकॉर्ड्स और सभी रोमांचक मुकाबलों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
WBBL का सबसे बड़ा सफल रन चेज़
ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले महिला बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रनों का पीछा होबार्ट हरिकेन्स की महिला टीम ने पर्थ स्कॉर्चर्स की महिला टीम के खिलाफ बेलेरीव ओवल स्टेडियम में 29 नवंबर 2025 को 189 रनों का पीछा किया था। इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेन्स की महिला क्रिकेटर नैट साइवर-ब्रंट ने 48 गेंदों में 81 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।

मेलबर्न रेनेगेड्स की महिला टीम ने 185 रनों का पीछा ब्रिसबेन हीट की महिला टीम के खिलाफ 27 नवंबर 2019 को सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की महिला क्रिकेटर डैनी वायट-हॉज ने 55 गेंदों में 87 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
महिला बिग बैश लीग (WBBL) के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ की शीर्ष सूची
| स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | तारीख |
| 189 | होबार्ट हरिकेन्स | पर्थ स्कॉर्चर्स | बेलेरीव ओवल, होबार्ट | 29 नवंबर 2025 |
| 186 | मेलबर्न रेनेगेड्स | एडिलेड स्ट्राइकर्स | एडिलेड | 11 नवंबर 2022 |
| 185 | मेलबर्न रेनेगेड्स | ब्रिसबेन हीट | ब्रिसबेन | 27 नवंबर 2019 |
| 184 | सिडनी सिक्सर्स | मेलबर्न स्टार्स | नॉर्थ सिडनी ओवल | 22 नवंबर 2020 |
| 182 | होबार्ट हरिकेन्स | सिडनी थंडर | एलन बॉर्डर फील्ड | 9 नवंबर 2025 |
| 181 | मेलबर्न स्टार्स | एडिलेड स्ट्राइकर्स | एडिलेड | 21 नवंबर 2021 |
| 180 | पर्थ स्कॉर्चर्स | सिडनी थंडर | लिलैक हिल पार्क | 29 दिसंबर 2018 |
| 180 | सिडनी सिक्सर्स | पर्थ स्कॉर्चर्स | मेलबर्न | 13 नवंबर 2022 |
| 179 | सिडनी सिक्सर्स | मेलबर्न रेनेगेड्स | एडिलेड | 27 अक्टूबर 2024 |
| 177 | सिडनी सिक्सर्स | ब्रिसबेन हीट | ब्रिसबेन | 21 नवंबर 2023 |
| 176 | सिडनी सिक्सर्स | सिडनी थंडर | नॉर्थ सिडनी ओवल | 30 नवंबर 2025 |
| 176 | सिडनी सिक्सर्स | मेलबर्न स्टार्स | नॉर्थ सिडनी ओवल | 2 दिसंबर 2017 |
| 176 | होबार्ट हरिकेन्स | ब्रिसबेन हीट | मेलबर्न | 2 नवंबर 2024 |
| 173 | सिडनी थंडर | पर्थ स्कॉर्चर्स | मेलबर्न | 15 नवंबर 2024 |
| 172 | पर्थ स्कॉर्चर्स | मेलबर्न रेनेगेड्स | डब्ल्यू.ए.सी.ए. स्टेडियम | 3 नवंबर 2023 |
| 172 | ब्रिसबेन हीट | सिडनी थंडर | काज़ालिस स्टेडियम | 12 जनवरी 2019 |
| 171 | सिडनी सिक्सर्स | पर्थ स्कॉर्चर्स | नॉर्थ सिडनी ओवल | 7 दिसंबर 2018 |
| 170 | एडिलेड स्ट्राइकर्स | ब्रिसबेन हीट | एडिलेड | 25 नवंबर 2025 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025