आईपीएल 2026: मुंबई (MI) के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची

Pankaj Chavda

नवम्बर 15, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन को बनाए रखते हुए खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। गुजरात टाइटन्स से रदरफोर्ड को ट्रेड करके बल्लेबाजी को मजबूत बनाया है। भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में वापस लाकर ऑलराउंडर को समावेश किया है।

मुंबई रिटेन for आईपीएल 2026

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की सूची:

  • जसप्रीत बुमराह – ₹18 करोड़
  • सूर्यकुमार यादव – ₹16.35 करोड़
  • हार्दिक पांड्या (कप्तान) – ₹16.35 करोड़
  • रोहित शर्मा – ₹16.30 करोड़
  • तिलक वर्मा – ₹8 करोड़
  • ट्रेंट बोल्ट – ₹12.5 करोड़
  • दीपक चाहर – ₹9.25 करोड़
  • विल जैक्स – ₹5.25 करोड़
  • अल्लाह गजनफर – ₹4.80 करोड़
  • नमन धीर – ₹5.25 करोड़
  • मिचेल सैंटनर – ₹2 करोड़
  • रयान रिकेलटन – ₹1 करोड़
  • रोबिन मिंज – ₹25 लाख
  • अश्वनी कुमार – ₹5 लाख
  • राज अंगद बावा – ₹48 लाख
  • कॉर्बिन बॉश – ₹7 करोड़
  • मयंक मार्कंडे – ₹50 लाख
  • शार्दुल ठाकुर – ₹2 करोड़
  • शेरफेन रदरफोर्ड – ₹2.6 करोड़

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है। आईपीएल 2026 में इंग्लैंड के गेंदबाज टॉपली को रिटेन न करके टीम में नए ऊपर के खिलाड़ियों को समावेश करने की सोच रखी है। मुजीब उर रहमान को भी टीम से रिलीज किया गया है।

रिलीज़ खिलाड़ियों की सूची:

  • सत्यनारायण राजू – ₹50 लाख
  • रीस टॉपली – ₹1 करोड़
  • केएल श्रीजीत – ₹20 लाख
  • कर्ण शर्मा – ₹50 लाख
  • बेवन जैकब्स – ₹10 लाख
  • मुजीब उर रहमान – ₹1.5 करोड़
  • लिज़ाड विलियम्स – ₹50 लाख
  • विग्नेश पुथुर – ₹20 लाख
  • अर्जुन तेंदुलकर – ₹30 लाख (LSG को ट्रेड)

टीम की रणनीति और आगे की राह

मुंबई इंडियंस के पास अब आगामी नीलामी के लिए ₹2.75 करोड़ की शेष राशि है। आईपीएल में हमेशा मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत लाइन अप के साथ दिखाई देती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने मजबूत खिलाड़ियों को रिटेन किया है। साथ ही रिलीज किए गए खिलाड़ियों की जगह नई प्रतिभाओं को मौका देने की तैयारी है।


Share With

Leave a Comment