वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत से ही खिलाड़ियों और टीम का दबदबा नजर आ रहा था। वेस्टइंडीज की टीम के बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाए हैं बल्कि अपनी टीम को भी बहुत मैच जिताए हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक
वेस्टइंडीज की टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 298 मैचों में 25 शतक बनाए हैं। क्रिस गेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 53 अर्धशतक और इस फॉर्मेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 215 रन बनाया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी क्रिस गेल ने 10,425 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शाई होप और ब्रायन लारा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 शतक बनाए हैं। ब्रायन लारा ने वनडे इंटरनेशनल करियर में 295 मैचों में 10,348 रन बनाए हैं जिनमें इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 169 रन है।
वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की सूची
| बल्लेबाजों | मैच | शतक | सर्वाधिक स्कोर |
| क्रिस गेल | 298 | 25 | 215 |
| शाई होप | 147 | 19 | 170 |
| ब्रायन लारा | 295 | 19 | 169 |
| डेसमंड हेन्स | 238 | 17 | 152* |
| गॉर्डन ग्रीनिज | 128 | 11 | 133* |
| विव रिचर्ड्स | 187 | 11 | 189* |
| शिवनारायण चंद्रपॉल | 268 | 11 | 150 |
| मार्लन सैमुअल्स | 207 | 10 | 133* |
| कार्ल हूपर | 227 | 7 | 113* |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025