अबू धाबी टी10 लीग के सबसे बड़े सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

नवम्बर 20, 2025

अबू धाबी टी10 लीग में कम गेंदों में बल्लेबाजों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है, इसलिए इस लीग में बहुत रोमांचक मुकाबले होते हैं। इस लीग में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब टीमों ने बड़े लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा किया है। तो आइए देखते हैं कि अबू धाबी टी10 लीग के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और उनके रिकॉर्ड्स के बारे में।

सबसे बड़ा रन चेज़

अबू धाबी टी10 लीग में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ करने का रिकॉर्ड नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम के नाम है। इस लीग में नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम ने टीम अबू धाबी के खिलाफ 27 नवंबर 2021 को अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में 146 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैच में नॉर्दर्न वॉरियर्स के क्रिकेटर मोईन अली ने 23 गेंदों में 77* रन बनाए थे। यह मुकाबला नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम ने बिना विकेट खोए चेज़ कर लिया था।

eoin morgan and moeen ali in abu dhabi t10 league

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम ने नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम के खिलाफ अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर 2022 को 144 रनों का पीछा सफलतापूर्वक कर लिया था। इस मैच में एयोन मोर्गन ने 35 गेंदों में 87* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।

अबू धाबी टी10 लीग के इतिहास के सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड

स्कोर  टीम का नाम  विरोधी टीम का नाम  मैदान  तारीख  
146/0  नॉर्दर्न वॉरियर्स  टीम अबू धाबी  अबू धाबी  27 नवंबर 2021  
144/5  न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  30 नवंबर 2022  
143/1  यूपी नवाब्स  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  24 नवंबर 2024  
142/3  डेक्कन ग्लैडिएटर्स  चेन्नई ब्रेव्स-जैगुआर्स  अबू धाबी  21 नवंबर 2024  
138/3  मराठा अरेबियंस  बंगाल टाइगर्स  शारजाह  1 दिसंबर 2018  
138/3  सिंधिस  बंगाल टाइगर्स  शारजाह  29 नवंबर 2018  
136/2  टीम अबू धाबी  चेन्नई ब्रेव्स  अबू धाबी  22 नवंबर 2021  
134/2  डेक्कन ग्लैडिएटर्स  रॉयल चैंप्स  अबू धाबी  20 नवंबर 2025  
133/2  दिल्ली बुल्स  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  25 नवंबर 2021  
131/5  मराठा अरेबियंस  टीम श्रीलंका  शारजाह  15 दिसंबर 2017  
131/5  मराठा अरेबियंस  मराठा अरेबियंस  अबू धाबी  28 जनवरी 2021  
130/5  टीम अबू धाबी  पुणे डेविल्स  अबू धाबी  31 जनवरी 2021  
130/5  बंगाल टाइगर्स  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  21 नवंबर 2021  
130/4  पक़्तून्स  बंगाल टाइगर्स  शारजाह  16 दिसंबर 2017  
129/3  दिल्ली बुल्स  बंगाल टाइगर्स  अबू धाबी  28 जनवरी 2021  
128/5  दिल्ली बुल्स  चेन्नई ब्रेव्स  अबू धाबी  21 नवंबर 2021  
127/4  बंगाल टाइगर्स  मराठा अरेबियंस  शारजाह  2 दिसंबर 2018  
127/7यूएई बुल्सअजमान टाइटंसअबू धाबी  28 नवंबर 2025 

Share With

Leave a Comment