टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कितनी विकेटों गिरे हैं

Pankaj Chavda

नवम्बर 21, 2025

टेस्ट क्रिकेट रणनीति और धैर्य के लिए जाना जाता है। लेकिन कभी-कभी यह खेल अपने पहले दिन ही रोमांच और हैरान भी कर देता है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा दिन आया है जब पहले दिन ही बहुत विकेट गिरे हों। तो आइए देखते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कितनी विकेटों गिरी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में पहले दिन गिरे सबसे ज्यादा विकेट

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 1 जनवरी 1902 को बना था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेटों गिरे थे। इस मैच में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड की टीम 61 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम की दूसरी पारी में भी 48/5 विकेट गिर गए थे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा विकेटों की पूरी सूची

विकेट्स  टीम 1  टीम 2  मैदान   तारीख  
25  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड  मेलबर्न  1 जनवरी 1902  
23  दक्षिण अफ्रीका  भारत  केप टाउन  3 जनवरी 2024  
22  इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया  द ओवल  11 अगस्त 1890  
22  ऑस्ट्रेलिया  वेस्ट इंडीज  एडिलेड  22 दिसंबर 1951  
21  दक्षिण अफ्रीका  इंग्लैंड  ग्केबेर्हा  13 फरवरी 1896  
20  इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया  द ओवल  28 अगस्त 1882  
20  दक्षिण अफ्रीका  इंग्लैंड  ग्केबेर्हा  12 मार्च 1889  
20  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड  मेलबर्न  29 दिसंबर 1894  
20  इंग्लैंड  दक्षिण अफ्रीका  लीड्स  29 जुलाई 1907  
20  इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया  मैनचेस्टर  26 जुलाई 1909  
20  इंग्लैंड  दक्षिण अफ्रीका  द ओवल  12 अगस्त 1912  
20  ऑस्ट्रेलिया  दक्षिण अफ्रीका  मेलबर्न  12 फरवरी 1932  
20  इंग्लैंड  आयरलैंड  लॉर्ड्स  24 जुलाई 2019  
20  पाकिस्तान  वेस्ट इंडीज  मुल्तान  25 जनवरी 2025  
19  ऑस्ट्रेलिया  वेस्ट इंडीज  सिडनी  25 जनवरी 1952  
19इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया पर्थ21 नवंबर 2025
18  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड  सिडनी  10 फरवरी 1888  
18  इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया  लॉर्ड्स  22 जून 1896  
18  दक्षिण अफ्रीका  इंग्लैंड  जोहान्सबर्ग  2 जनवरी 1906  
18  इंग्लैंड  दक्षिण अफ्रीका  लीड्स  8 जुलाई 1912  
18  दक्षिण अफ्रीका  इंग्लैंड  जोहान्सबर्ग  23 दिसंबर 1922  
18  न्यूज़ीलैंड  ऑस्ट्रेलिया  ऑकलैंड  22 मार्च 1974  

Share With

Leave a Comment