टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची

Pankaj Chavda

नवम्बर 22, 2025

टेस्ट क्रिकेट को आमतौर पर धैर्य और तकनीक का खेल माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके रिकॉर्ड बनाया है। कुछ विस्फोटक बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाया है। तो आइए देखते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कम गेंदों में सबसे तेज शतक बनाया है।

टेस्ट में सबसे तेज शतक

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कलम के नाम है। ब्रेंडन मैक्कलम ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च के मैदान में 20 फरवरी 2016 को 54 गेंदों में शतक बना दिया था। इस पारी में ब्रेंडन मैक्कलम ने 79 गेंदों में 21 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 145 रन बनाए थे। ब्रेंडन मैक्कलम ने श्रीलंका के खिलाफ भी 74 गेंदों में और पाकिस्तान के खिलाफ 78 गेंदों में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शतक बनाया था।

travis head and brendon mccullum

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाया था। क्रिस गेल ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 70 गेंदों में शतक बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची और रिकॉर्ड्स

गेंदें  खिलाड़ी  विपक्षी टीम  स्टेडियम  तारीख  
54  ब्रेंडन मैक्कलम (NZ)  ऑस्ट्रेलिया  क्राइस्टचर्च  20 फरवरी 2016  
56  विवियन रिचर्ड्स (WI)  इंग्लैंड  सेंट जॉन्स  11 अप्रैल 1986  
56  मिस्बाह-उल-हक (PAK)  ऑस्ट्रेलिया  अबू धाबी  30 अक्टूबर 2014  
57  एडम गिलक्रिस्ट (AUS)  इंग्लैंड  पर्थ  14 दिसंबर 2006  
67  जेएम ग्रेगरी (AUS)  दक्षिण अफ्रीका  जोहान्सबर्ग  12 नवंबर 1921  
69  शिवनारायण चंद्रपॉल (WI)  ऑस्ट्रेलिया  जॉर्जटाउन  10 अप्रैल 2003  
69  डेविड वॉर्नर (AUS)  भारत  पर्थ  13 जनवरी 2012  
69  ट्रैविस हेड (AUS)  इंग्लैंड  पर्थ  22 नवंबर 2025  
70  क्रिस गेल (WI)  ऑस्ट्रेलिया  पर्थ  16 दिसंबर 2009  
71  रॉय फ्रेडरिक्स (WI)  ऑस्ट्रेलिया  पर्थ  12 दिसंबर 1975  
71  कॉलिन डी ग्रैंडहोम (NZ)  वेस्टइंडीज  वेलिंगटन  1 दिसंबर 2017  
74  माजिद खान (PAK)  न्यूजीलैंड  कराची  30 अक्टूबर 1976  
74  मोहम्मद अजहरुद्दीन (IND)  दक्षिण अफ्रीका  कोलकाता  27 नवंबर 1996  
74  ब्रेंडन मैक्कलम (NZ)  श्रीलंका  हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च  26 दिसंबर 2014  

Share With

Leave a Comment