द एशेज सीरीज क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला मानी जाती है। इस टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। इस सीरीज में बल्लेबाजों पर हमेशा दबाव रहता है, लेकिन कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने इस दबाव में भी तेज खेल कर तेज शतक बनाया है। तो आइए देखते हैं कि द एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
एशेज में तेज शतक
द एशेज के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। एडम गिलक्रिस्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर 2006 को 57 गेंदों में अपना शतक बना दिया था। इस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने 59 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102* रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने 22 नवंबर 2025 को पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में 69 गेंदों में और ब्रिस्बेन में 8 दिसंबर 2021 को 85 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में तेज शतक बनाया था। इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बॉथम ने भी एशेज सीरीज में 86 गेंदों और 87 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड और लीड्स में शतक बनाया था।
द एशेज के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों का पूरा रिकॉर्ड।
| गेंदें | खिलाड़ी | विपक्षी टीम | स्टेडियम | तारीख |
| 57 | एडम गिलक्रिस्ट (AUS) | इंग्लैंड | पर्थ | 14 दिसंबर 2006 |
| 69 | ट्रेविस हेड (AUS) | इंग्लैंड | पर्थ | 22 नवंबर 2025 |
| 76 | जीएल जेसप (ENG) | इंग्लैंड | द ओवल | 11 अगस्त 1902 |
| 85 | जे डार्लिंग (AUS) | इंग्लैंड | सिडनी | 26 फरवरी 1898 |
| 85 | ट्रेविस हेड (AUS) | इंग्लैंड | ब्रिस्बेन | 8 दिसंबर 2021 |
| 86 | इयान बॉथम (ENG) | ऑस्ट्रेलिया | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | 13 अगस्त 1981 |
| 87 | इयान बॉथम (ENG) | ऑस्ट्रेलिया | हेडिंग्ले, लीड्स | 16 जुलाई 1981 |
| 88 | रे लिंडवाल (AUS) | इंग्लैंड | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | 1 जनवरी 1947 |
| 93 | ज़ैक क्रॉली (ENG) | ऑस्ट्रेलिया | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | 19 जुलाई 2023 |
| 94 | एडम गिलक्रिस्ट (AUS) | इंग्लैंड | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 2 जनवरी 2003 |
| 95 | विक्टर ट्रम्पर (AUS) | इंग्लैंड | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | 24 जुलाई 1902 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025