महिला बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

नवम्बर 23, 2025

महिला बिग बैश लीग ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस लीग में जहां बल्लेबाजों ने कई बार बड़े-बड़े टोटल बनाए हैं, वहीं कुछ मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा इतना रहा कि टीम सबसे कम टोटल में सिमट गई है। आइए जानते हैं कि महिला बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों के बारे में।

मेलबर्न स्टार्स महिला टीम

melbourne stars women's team 29 runs all out

महिला बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे कम टीम टोटल में ऑल आउट होने का रिकॉर्ड मेलबर्न स्टार्स की महिला टीम के नाम है। मेलबर्न स्टार्स की महिला टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स की महिला टीम के खिलाफ 21 अक्टूबर 2023 को 29 रनों में ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में मेलबर्न स्टार्स की महिला टीम केवल 9.3 ओवर में ऑल आउट हो गई थी।


सिडनी सिक्सर्स महिला टीम

sydney sixers women's team 42 runs all out

सिडनी सिक्सर्स की महिला टीम मेलबर्न स्टार्स की महिला टीम के खिलाफ 22 नवंबर 2025 को नॉर्थ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में केवल 42 रनों में ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की महिला टीम केवल 7.4 ओवर में ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में मेलबर्न स्टार्स की महिला टीम ने 219 रन बनाए थे, जिसमें मेग लेनिन ने 134 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।


महिला बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों की पूरी सूची

स्कोर  टीम का नाम  विपक्षी टीम का नाम  स्टेडियम  तारीख  
29  मेलबर्न स्टार्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  करेन रोल्टन ओवल, एडिलेड  21 अक्तूबर 2023  
42  सिडनी सिक्सर्स महिला  मेलबर्न स्टार्स महिला  नॉर्थ सिडनी ओवल, सिडनी  22 नवम्बर 2025  
64  सिडनी थंडर महिला  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  ड्रमोयन ओवल, सिडनी  23 नवम्बर 2025  
66  ब्रिस्बेन हीट महिला  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न  23 दिसम्बर 2017  
66  होबार्ट हरिकेन्स महिला  सिडनी सिक्सर्स महिला  ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन  25 जनवरी 2017  
68  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  सिडनी थंडर महिला  मनुका ओवल, कैनबरा  24 जनवरी 2018  
73  सिडनी सिक्सर्स महिला  ब्रिस्बेन हीट महिला  नॉर्थ सिडनी ओवल, सिडनी  19 अक्तूबर 2019  
76  पर्थ स्कॉर्चर्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  ट्रेगर पार्क, एलिस स्प्रिंग्स  14 जनवरी 2018  
76  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  ब्रिस्बेन हीट महिला  ड्रमोयन ओवल, सिडनी  22 नवम्बर 2020  
77  होबार्ट हरिकेन्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  हर्स्टविल ओवल, सिडनी  17 नवम्बर 2020  
80/9  सिडनी सिक्सर्स महिला  मेलबर्न स्टार्स महिला  ड्रमोयन ओवल, सिडनी  19 दिसम्बर 2015  
80  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  होबार्ट हरिकेन्स महिला  बेलरिव ओवल, होबार्ट  7 नवम्बर 2022  
80  होबार्ट हरिकेन्स महिला  ब्रिस्बेन हीट महिला  यूनिवर्सिटी ऑफ तस्मानिया स्टेडियम, लॉन्सेस्टन  31 दिसम्बर 2018  
81  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  होबार्ट हरिकेन्स महिला  ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्सपार्क, सिडनी  3 नवम्बर 2020  
81  सिडनी सिक्सर्स महिला  पर्थ स्कॉर्चर्स महिला  एक्विनास कॉलेज, पर्थ  12 दिसम्बर 2015  
82/9  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  पर्थ स्कॉर्चर्स महिला  एडिलेड ओवल, एडिलेड  31 दिसम्बर 2016  
82  सिडनी सिक्सर्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  एडिलेड ओवल, एडिलेड  20 नवम्बर 2021  
82  होबार्ट हरिकेन्स महिला  ब्रिस्बेन हीट महिला  ड्रमोयन ओवल, सिडनी  15 नवम्बर 2020  
83/9  ब्रिस्बेन हीट महिला  सिडनी सिक्सर्स महिला  ड्रमोयन ओवल, सिडनी  12 दिसम्बर 2016  
83/8  मेलबर्न रेनेगेड्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  एडिलेड ओवल, एडिलेड  25 नवम्बर 2021  
83  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  होबार्ट हरिकेन्स महिला  यूनिवर्सिटी ऑफ तस्मानिया स्टेडियम, लॉन्सेस्टन  13 दिसम्बर 2015  
84  होबार्ट हरिकेन्स महिला  एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला  हर्स्टविल ओवल, सिडनी  25 अक्तूबर 2020  

Share With

Leave a Comment