सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में देश के युवा और अनुभवी क्रिकेटर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हैं। इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक खेल के अंदाज़ से छक्कों की बारिश कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है।
पुनीत बिष्ट (मेघालय) – 17 छक्के

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मेघालय के क्रिकेटर पुनीत बिष्ट के नाम है। पुनीत बिष्ट ने मिजोरम के खिलाफ चेन्नई में 13 जनवरी 2021 को एक पारी में 17 छक्के लगाए थे। इस मैच में पुनीत बिष्ट ने 51 गेंदों में 17 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 146* रन बनाए थे। इस मैच में मेघालय की टीम ने 20 ओवर में 230 रन बनाए थे।
अभिषेक शर्मा (पंजाब) – 16 छक्के

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने एक पारी में बंगाल के खिलाफ 30 नवंबर 2025 को 16 छक्के लगाए थे। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों में 16 छक्कों और 8 चौकों की बदौलत 148 रन बनाए थे। इस मैच में पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 310 रन बनाए थे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों का पूरा रिकॉर्ड
| छक्के | खिलाड़ी का नाम | खिलाड़ी की टीम | विपक्षी टीम | मैदान | तारीख |
| 17 | पुनीत बिष्ट | मेघालय | मिजोरम | चेन्नई | 13 जन 2021 |
| 16 | अभिषेक शर्मा | पंजाब | बंगाल | हैदराबाद | 30 नव 2025 |
| 15 | श्रेयस अय्यर | मुंबई | सिक्किम | इंदौर | 21 फर 2019 |
| 15 | भानु पानिया | बड़ौदा | सिक्किम | इंदौर | 5 दिस 2024 |
| 12 | ऋषभ पंत | दिल्ली | हिमाचल | दिल्ली | 14 जन 2018 |
| 12 | उर्विल पटेल | गुजरात | त्रिपुरा | इंदौर | 27 नव 2024 |
| 11 | सौरभ वकास्कर | रेलवे | दिल्ली | वडोदरा | 2 जन 2016 |
| 11 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | केरल | मुंबई | वानखेड़े | 13 जन 2021 |
| 11 | युवराज चौधरी | उत्तराखंड | कर्नाटक | इंदौर | 23 नव 2024 |
| 11 | उर्विल पटेल | गुजरात | उत्तराखंड | इंदौर | 3 दिस 2024 |
| 11 | अभिषेक शर्मा | पंजाब | मेघालय | सौराष्ट्र | 5 दिस 2024 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025