टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में नया रोमांच और तेजी का अध्याय जोड़ा है। इस फॉर्मेट में हर गेंद पर मैच का रुख बदल सकता है। टी20 फॉर्मेट में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को कम गेंदों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। फिर भी इस फॉर्मेट में कई बार बहुत बड़े-बड़े टीम टोटल भी बनते हैं। लेकिन कुछ टीमों ने यह विशाल स्कोर का पीछा सफलतापूर्वक भी किया है। तो आइए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किए गए सबसे बड़े सफल रन चेज़ और उनके रिकॉर्ड्स के बारे में।
सबसे बड़ा सफल रन चेज़
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की टीम के नाम है। साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 26 मार्च 2023 को 259 रनों का पीछा सफलतापूर्वक कर लिया था। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 258 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ 259 रनों का टारगेट रखा गया था। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 44 गेंदों में 100 रन और रिजा हेंड्रिक्स ने 28 गेंदों में 68 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16 फरवरी 2018 को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 245 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 105 रन और कोलिन मुनरो ने 76 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम जब इन रनों का पीछा करने उतरी तब डेविड वार्नर ने 24 गेंदों में 59 रन और डार्शी शॉर्ट ने 44 गेंदों में 76 रन बनाए थे।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
| रन चेज़ | टीम | विपक्षी टीम | स्टेडियम | तारीख |
| 259/4 | साउथ अफ्रीका | वेस्टइंडीज | सेंचुरियन | 26 मार्च 2023 |
| 246/4 | बुल्गारिया | सर्बिया | सोफिया | 26 जून 2022 |
| 245/5 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | ऑकलैंड | 16 फरवरी 2018 |
| 244/4 | बुल्गारिया | जिब्राल्टर | सोफिया | 11 जुलाई 2025 |
| 236/6 | वेस्टइंडीज | साउथ अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | 11 जनवरी 2015 |
| 230/8 | इंग्लैंड | साउथ अफ्रीका | वानखेड़े | 18 मार्च 2016 |
| 229/4 | बुल्गारिया | सर्बिया | सोफिया | 24 जून 2022 |
| 226/5 | इंग्लैंड | साउथ अफ्रीका | सेंचुरियन | 16 फरवरी 2020 |
| 226/3 | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | सेंट जॉर्ज़ | 16 दिसंबर 2023 |
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 6, 2025
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025