क्रिकेट की दुनिया में कई पुरस्कार और सम्मान दिए जाते हैं। लेकिन विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो अपना सर्वश्रेष्ठ और अनोखा प्रदर्शन करते हैं। तो आइए देखते हैं कि यह अवार्ड किन-किन खिलाड़ियों को मिला है और उनका महत्व क्या है।
भारत
विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का अवार्ड 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिला है। वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को यह अवार्ड से नवाजा गया है।
ऑस्ट्रेलिया
विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का अवार्ड 4 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मिला है। रिकी पोंटिंग, शेन वॉर्न, माइकल क्लार्क और पैट कमिंस ने यह अवार्ड जीता है।
इंग्लैंड
इंग्लैंड के 3 क्रिकेटरों को विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का अवार्ड से नवाजा गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ, बेन स्टोक्स, और जो रूट को यह अवार्ड मिला है।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को यह अवार्ड से नवाजा गया है, जैक कैलिस और डेल स्टेन।
श्रीलंका
श्रीलंका के दो दिग्गज खिलाड़ियों को यह अवार्ड से नवाजा गया है, मुथैया मुरलीधरन और कुमार संगकारा।
न्यूजीलैंड
विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का यह अवार्ड जीतने वाला एकमात्र न्यूजीलैंड क्रिकेटर केन विलियमसन है।
2003 से विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का अवार्ड विजेताओं की सूची।
| वर्ष | खिलाड़ी | देश |
| 2003 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया |
| 2004 | शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया |
| 2005 | एंड्रू फ्लिंटॉफ | इंग्लैंड |
| 2006 | मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका |
| 2007 | जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका |
| 2008 | वीरेंद्र सहवाग | भारत |
| 2009 | वीरेंद्र सहवाग | भारत |
| 2010 | सचिन तेंदुलकर | भारत |
| 2011 | कुमार संगकारा | श्रीलंका |
| 2012 | माइकल क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया |
| 2013 | डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका |
| 2014 | कुमार संगकारा | श्रीलंका |
| 2015 | केन विलियमसन | न्यूजीलैंड |
| 2016 | विराट कोहली | भारत |
| 2017 | विराट कोहली | भारत |
| 2018 | विराट कोहली | भारत |
| 2019 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड |
| 2020 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड |
| 2021 | जो रूट | इंग्लैंड |
| 2022 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड |
| 2023 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया |
| 2024 | जसप्रीत बुमराह | भारत |
विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड पुरस्कार सबसे अधिक बार जीतने वाले खिलाड़ियों की की सूची।
| खिलाड़ी | देश | जीतने के वर्ष | कुल बार विजेता |
| विराट कोहली | भारत | 2016, 2017, 2018 | 3 |
| बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 2019, 2020, 2022 | 3 |
| वीरेंद्र सहवाग | भारत | 2008, 2009 | 2 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 2011, 2014 | 2 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2003 | 1 |
| शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | 2004 | 1 |
| एंड्रू फ्लिंटॉफ | इंग्लैंड | 2005 | 1 |
| मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 2006 | 1 |
| जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 2007 | 1 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 2010 | 1 |
| माइकल क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 2012 | 1 |
| डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | 2013 | 1 |
| केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 2015 | 1 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 2021 | 1 |
| पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 2023 | 1 |
| जसप्रीत बुमराह | भारत | 2024 | 1 |
पुरस्कार का महत्व
- यह पुरस्कार व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
- जिस खिलाड़ी ने यह पुरस्कार जीता है, उसका व्यक्तिगत प्रदर्शन क्रिकेट जगत में अनोखी छाप छोड़ता है।
- क्रिकेटर के करियर में यह अवार्ड पाने का महत्व बहुत बड़ा होता है।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025