आयुष म्हात्रे: जन्म, नेटवर्थ, क्रिकेट करियर और आईपीएल रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

अगस्त 29, 2025

आयुष म्हात्रे क्रिकेट - thumbnail

आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को महाराष्ट्र के वालुजे गांव में हुआ था। वालुजे गांव महाराष्ट्र के विराट शहर के नाला क्षेत्र में है। आयुष म्हात्रे ब्राह्मण परिवार से आते हैं। आयुष म्हात्रे की क्रिकेट करियर की शुरुआत कम उम्र में शुरू हो गई है।

Ayush mhatre

आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ

भारतीय युवा क्रिकेटर आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ तकरीबन ₹1-2 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल, डोमेस्टिक क्रिकेट, और इंटरनेशनल क्रिकेट है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। T20 मुंबई लीग में ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट की टीम ने उन्हें 14.75 लाख में खरीदा था।

क्रिकेट यात्रा की शुरुआत

आयुष म्हात्रे ने छोटी उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर दी थी। महाराष्ट्र की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 240 रन बनाए थे। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में खेलते थे। आईपीएल 2025 में 188.98 की स्ट्राइक रेट से खेलते थे। उसका आईपीएल में बेस्ट स्कोर 94 रन है।

IPL 2025 में आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन

मैच नंबरस्कोरगेंदेंविपक्षी टीम
13417GT
24320RR
302KKR
49448RCB
576PBKS
63019SRH
73215MI

युवा टेस्ट करियर

आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 की टेस्ट मैच में दो मैचों में 340 रन बनाए थे। उन्होंने दोनों ही मैचों में शतक लगाया था। इंग्लैंड अंडर-19 2025 के टूर में उनका टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 126 रन है।

क्रिकेट करियर में डेब्यू मैच

  • लिस्ट A में डेब्यू: मुंबई और कर्नाटक के बीच अहमदाबाद 21 दिसंबर 2024
Share With

Leave a Comment