इंडियन प्रीमियर लीग के दो महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी के लिए प्रसिद्ध हैं और विराट कोहली की बल्लेबाजी सुप्रसिद्ध है। तो आइए रोहित शर्मा और विराट कोहली के आईपीएल के आंकड़ों की तुलना करते हैं।
IPL में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन
| आँकड़ा | रोहित शर्मा | विराट कोहली |
| खेले गए मैच | 267 | 260 |
| पारियाँ | 267 | 259 |
| कुल रन | 7,046 | 8,661 |
| औसत | 29.63 | 39.27 |
| स्ट्राइक रेट | 131.61 | 132.26 |
| शतक | 2 | 8 |
| अर्धशतक | 44 | 59 |
| सर्वाधिक स्कोर | 109* | 113* |
| चौके | 640 | 771 |
| छक्के | 302 | 291 |
| आईपीएल खिताब | 6 | 1 |
| ऑरेंज कैप (कितनी बार) | 0 | 2 (2016, 2024) |
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रनों की तुलना में विराट कोहली रोहित शर्मा से आगे हैं। विराट कोहली शतक और अर्धशतक की तुलना में भी रोहित शर्मा से आगे हैं। रोहित शर्मा छक्कों की तुलना में विराट कोहली से आगे हैं और रोहित शर्मा ने खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर 6 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं जबकि विराट कोहली ने एक ही आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में एक भी बार ऑरेंज कैप नहीं जीता है जबकि विराट कोहली ने 2016 और 2024 में ऑरेंज कैप जीता है।
आईपीएल 2025 सीजन के आँकड़े
| आँकड़ा | रोहित शर्मा (MI) | विराट कोहली (RCB) |
| खेले गए मैच | 13 | 15 |
| कुल रन | 329 | 657 |
| औसत | 27.41 | 54.75 |
| स्ट्राइक रेट | 147.53 | 146.5 |
| अर्धशतक | 3 | 8 |
| सर्वाधिक स्कोर | 76 | 73 |
आईपीएल 2025 के सीजन में रोहित शर्मा ने विराट कोहली से तेज स्ट्राइक रेट से खेला है और छक्के भी विराट कोहली से ज्यादा लगाए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा से 2 गुना ज्यादा रन बनाए हैं और औसत भी रोहित शर्मा से दो गुना है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के कप्तानी के आंकड़ों की तुलना
| आँकड़ा | रोहित शर्मा | विराट कोहली |
| कप्तान के रूप में मैच | 158 | 143 |
| जीत | 87 | 66 |
| हार | 67 | 70 |
| टाई/नो रिजल्ट | 4 | 6 (3 टाई, 3 नो रिजल्ट) |
| जीत प्रतिशत | 55.06% | 46.15% |
| आईपीएल खिताब | 5 (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) | 0 (2025 में RCB का कप्तान विराट नहीं था) |
रोहित शर्मा ने आईपीएल में 158 मैचों में कप्तानी की है और विराट कोहली ने आईपीएल में 143 मैचों में कप्तानी की है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। रोहित शर्मा ने एक बार आईपीएल की ट्रॉफी डेक्कन चार्जर्स की टीम में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में जीती थी। विराट कोहली ने आईपीएल में एक बार 2025 में आईपीएल का खिताब जीता है, वह भी रजत पाटीदार की कप्तानी में जीता है।
हेड-टू-हेड कप्तानी की तुलना
कुल मैच: 20
रोहित की जीत: 13
विराट की जीत: 7
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025